होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का हिन्दी न्यूज चैनलों पर पड़ा ये असर

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का हिन्दी न्यूज चैनलों पर पड़ा ये असर

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। बार्क डाटा (BARC data) ने 12वें हफ्ते (मार्च 18–24) के व्युअरशिप आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार हिन्‍दी न्‍यूज चैनलों की रेटिंग में 80 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

बार्क डाटा (BARC data) ने 12वें हफ्ते (मार्च 18–24) के व्युअरशिप आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार हिन्‍दी न्‍यूज चैनलों की रेटिंग में 80 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। उत्तर प्रदेश में आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह के प्रसारण के दौरान हिन्दी और अंग्रेजी दोनों न्यूज चैनलों की व्युअरशिप में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली।

19 मार्च को दोपहर दो बजे से चार बजे के बीच हिन्‍दी न्‍यूज चैनलों की रेटिंग 5.5 मिलियन इंप्रेशंस रही। जबकि इससे पहले वाले हफ्ते में यह 2.3 मिलियन इंप्रेशंस थी यानी इसमें 80 प्रतिशत का उछाल आया। यदि अंग्रेजी न्‍यूज चैनलों की बात करें तो 19 मार्च को दोपहर दो से चार बजे के बीच इनकी रेटिंग 19000 इंप्रेशंस रही। इससे पूर्व के हफ्ते में यह रेटिंग 8000 इंप्रेशंस थी और इसमें लगभग 2.6 गुना बढ़ोतरी हुई।

‘इंडिया टीवी’ पर मुनि तरुण सागर के साथ प्रसारित ‘आपकी अदालत’ कार्यक्रम की बदौलत चैनल की व्‍युअरशिप में 2.3 गुना वृद्धि हो गई। रविवार को 09.57 बजे से 11.19 बजे तक प्रसारित हुए कार्यक्रम की रेटिंग 1.8 मिलियन इंप्रेशंस हो गई जबकि पिछले चार हफ्तों का औसत 0.7 मिलियन इंप्रेशंस था।

इसके अलावा ‘स्‍टार स्‍पोर्ट्स’ 1 और 3 (SD+HD) पर प्रसारित हुए पेटीएम 17 भारत और श्रीलका के बीच तीसरे टेस्‍ट मैच के दौरान शनिवार को सुबह 9.30 बजे से 04.44 बजे तक इसकी व्‍युअरशिप 6.3 मिलियन इंप्रेशन हो गई और रविवार को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 04.44 के बीच 6.3 मिलियन इंप्रेशंस रही जबकि सोमवार को सुबह 9.30 से 04.25 बजे तक इसकी व्‍युअपशिप रेटिंग  6.3 मिलियन इंप्रेशसंस हो गई।

‘स्टार मूवीज’ पर रविवार को दो बार प्रसारित ‘Kung Fu Panda 3’ के प्रीमियर के कारण चैनल की व्‍युअरशिप  रेटिंग में दोनों बार काफी इजाफा हो गया। रविवार को दोपहरण एक बजे से 3.04 बजे तक इसकी व्‍युअरशिप रेटिंग बढ़कर 2.6 गुना हो गई जबकि पिछले चार हफ्तों में चैनल की व्‍युअरशिप रेटिंग का औसत 0.1 मिलियन इंप्रैशंस ही था।

रविवार को ही रात नौ बजे से 11.03 बजे तक इसके पुन: प्रसारण के दौरान इसकी व्‍युअरशप रेटिंग 0.2 मिलियन इंप्रेशंस हो गई जबकि पिछले चार हफ्तों में यह औसत 0.1 मिलियन इंप्रेशंस का था।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago