होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT से अलग होकर अब इस प्रतिष्ठित मैगजीन से जुड़ीं हिमानी चंदना
HT से अलग होकर अब इस प्रतिष्ठित मैगजीन से जुड़ीं हिमानी चंदना
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से अलग होकर हिमानी चंदना अब प्रतिष्ठित मैगजीन ‘बिजनेस वर्ल्ड’ से जुड़ गईं हैं। उन्हें यहां सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है। वे लंबे समय से ‘हिन्दुस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ से अलग होकर हिमानी चंदना अब प्रतिष्ठित मैगजीन ‘बिजनेस वर्ल्ड’ से जुड़ गईं हैं। उन्हें यहां सीनियर स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।
वे लंबे समय से ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ (एचटी) में कार्यरत थीं। वे मई, 2010 में एचटी के साथ जुड़ीं थी और तब से यहां विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने प्रिसिंपल कॉरेस्पोंडेंट तक का सफर तय किया।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान आईआईएमसी (IIMC) की साल 2009-10 की छात्र रह चुकीं हिमानी चंदना ने पत्रकारिता में अपने करियर का आगाज ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ से बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट किया। उन्होंने गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन में एम.ए. भी किया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स