होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हैप्पी बर्थडे बरखा दत्त: टीवी न्यूज की दुनिया में रहा है आपका जलवा

हैप्पी बर्थडे बरखा दत्त: टीवी न्यूज की दुनिया में रहा है आपका जलवा

टीवी जर्नलिज्म के क्षेत्र में जो चेहरे यंग जेनेरशन को बहुत लुभाते हैं, उनमें से एक हैं बरखा दत्त...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

टीवी जर्नलिज्म के क्षेत्र में जो चेहरे यंग जेनेरशन को बहुत लुभाते हैं, उनमें से एक हैं बरखा दत्त। बरखा एक मिसाल हैं। उनकी बेबाकी और जज्बे को सभी सलाम करते हैं। उन्हें कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिल चुके हैं। उन्हें पद्मश्री से नवाजा जा चुका है लेकिन इस सफलता को हासिल करने का उनका सफर काफी लंबा है। बरखा का जन्म 18 दिसबंर 1971 में नई दिल्ली में हुआ। उनके पिता एस.पी. दत्त एयर इंडिया में काम करते थे और मां एक मशहूर पत्रकार थीं- प्रभा दत्त। वह हिन्दुस्तान टाइम्स में काम करती थीं। बरखा खुद बताती हैं कि जब औरतें सिर्फ फ्लॉवर शो कवर करती थीं, तब उनकी मां ने जंग तक की कवरेज की। इसीलिए बरखा को न्यूज में शुरू से दिलचस्पी थी।

बरखा ने दिल्ली के मशहूर क़ॉलेज सेंट स्टीफंस से अंग्रेजी लिटरेचर की पढ़ाई की और इसके बाद मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन के लिए जामिया मिलिया इस्लामिया पहुंच गईं। इस दौरान उन्हें लगा कि उन्हें टीवी प्रड्यूसर बनना चाहिए। जामिया के बाद नौकरी के सिलसिले में वह प्रणॉय रॉय से मिली तो उन्होंने बरखा को रिपोर्टर बनने का न्यौता दिया। कुछ महीनों तक रिपोर्टिंग के साथ-साथ बरखा ने प्रॉडक्शन का काम भी किया। यह ट्रेनिंग उनके लिए अच्छी साबित हुई और वह पूरी तरह पत्रकार बन गईं। वैसे उन्होंने बाद में कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की मास्टर्स डिग्री भी हासिल की। बरखा की मानें तो वह खुद कभी पत्रकार नहीं बनना चाहती थीं। वह तो डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर या वकील बनना चाहती थी। वह कहतीं हैं कि वकील बनने का ख्वाब मैं अब भी देखती हूं। यह बात और है कि पत्रकारिता ने उन्हें बहुत कुछ दिया है।

पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के लिए बरखा ने अपनी नौकरी से डेढ़ साल की छुट्टी ली। वह बताती हैं कि कोलंबिया में दुनिया का बेहतरीन पत्रकारिता स्कूल है इसीलिए उन्हें लगा कि उन्हें वहां जाना चाहिए। जब बरखा लौटकर आईं तो उसके आठ महीने बाद ही करगिल युद्ध शुरू हो गया। यह उनके लिए बहुत बड़ी चुनौती थी। उन्हें वॉर कवर करने के लिए कारगिल भेजा गया।

बरखा कहती हैं, अपनी इतने साल की नौकरी में उन्हें कारगिल की रिपोर्टिंग जैसा अनुभव कभी नहीं हुआ। वह याद करती हैं, उनके साथ वॉर कवर करने के लिए तीन और लोग गए थे। वे लोग जिस गाड़ी में घूमते थे उस गाड़ी पर गोलाबारी हो गई। उन लोगों ने कई रातें एक बड़े से पत्थर के पीछे गुजारी। कारगिल वॉर के 15 दिन वे लोग सड़कों पर ही रहे। इस हालत में स्टोरी शूट करके भेजना और मुश्किल था। तब ओबी वैन नहीं होती थी। इसलिए जो हेलीकॉप्टर्स डेडबॉडीज लेकर जाते थे, उनके साथ वे लोग अपना टेप भेजा करते थे। टाइगर हिल पर गोलीबारी के दौरान बरखा बंकर में रही और वहीं से सेटेलाइट फोन के जरिए रिपोर्टिंग की। 40 घंटे बंकर में बिताने के बाद बरखा की जिंदगी ही बदल गई। शहीद विक्रम बत्रा के साथ बिताया वक्त बरखा कभी नहीं भूल सकतीं। वह बताती हैं कि वह कारगिल वॉर के दौरान भावुक नहीं हुई। अगर वह रो पड़तीं तो लोग कहते, लड़की है इसलिए उन्होंने खुद को भावुक होने नहीं दिया। कारगिल युद्ध के बाद बरखा को कश्मीर, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और इराक में रिपोर्टिंग का मौका भी मिला। बाद में बॉलिवुड की फिल्म लक्ष्यमें प्रीति जिंटा का कैरेक्टर बरखा को बेस करके लिखा गया।

इसके अलावा आनंद कुरियन के नॉवेल द पेडलर्स ऑफ सोप्सकी प्रोटेगॉनिस्ट भी बरखा दत्त से इंस्पायर्ड है। टीवी जर्नलिज्म में महिलाओं की स्थिति को बरखा के डेटरमिनेशन ने मजबूत किया है। हालांकि टीवी चैनलों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है लेकिन दबदबा पुरुषों का ही है। इस स्थिति में बरखा दत्त ने लड़कियों को इस क्षेत्र में सहज बनाया है। कारगिल युद्ध के दौरान जोखिमपरक परिस्थितियों में की गई रिपोर्टिंग ने बरखा दत्त को प्रसिद्धि दी। लेकिन इसके साथ ही लड़कियों को यह हिम्मत भी दी कि वे किसी भी क्षेत्र में मेहनत से सफलता हासिल कर सकती हैं। बरखा को तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। 2008 में उन्हें मोस्ट इंटेलिजेंट न्यूज शो होस्ट का इंडियन न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड दिया गया। उन्हें कॉमनवेल्थ ब्राडकास्टिंग एसोसिएशन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया है। वी द पीपुल जैसे प्रोग्राम के लिए उन्हें बेस्ट टीवी न्यूज एंकर का सम्मान दिया जा चुका है। एनडीटीवी समूह के साथ एक लंबी पारी खेल चुकीं बरखा आजकल अपने नए वेंचर के तहत कई तरह के क्रिएटिव काम कर रही हैं। अपने साहस और शानदार रिपोर्टिंग के कारण बरखा ने ये सम्मान हासिल किए हैं। उन्हें जन्मदिन की बधाई।

 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' खरीदने के बाद 'पैरामाउंट' पर चढ़ेगा 79 अरब डॉलर का कर्ज

मीडिया इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ी डील होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पैरामाउंट' (Paramount) और 'वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी' (Warner Bros. Discovery) आपस में मर्ज होने वाले हैं

1 day ago