होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रसार भारती में रिक्रूटमेंट व कर्मियों को नियमित किए जाने पर क्या बोले सूचना-प्रसारण मंत्री
प्रसार भारती में रिक्रूटमेंट व कर्मियों को नियमित किए जाने पर क्या बोले सूचना-प्रसारण मंत्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सरकार एक तरफ तो पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती में कर्मचारियों की कमी की बात कबूल करती है, लेकिन जब बात रिक्रूटमेंट की आती है तो यह मुद्दा हर बार ठंडे बस्ते में चला जाता है। सूचना -प्रसारण राज्य मंत्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सरकार एक तरफ तो पब्लिक ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती में कर्मचारियों की कमी की बात कबूल करती है, लेकिन जब बात रिक्रूटमेंट की आती है तो यह मुद्दा हर बार ठंडे बस्ते में चला जाता है।
सूचना -प्रसारण राज्य मंत्री राजवर्धन सिंह राठौड़ ने संसद में ये माना कि प्रसार भारती में मैनपॉवर की कमी है। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलते ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों की वास्तविक आवश्यकता का पुन: आंकलन करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि प्रसार भारती को मैनपॉवर ऑडिट करने की सलाह दी है गई ताकि उन खाली पड़े पदों को भरा जा सके, जहां पर इसकी ज्यादा जरूरत है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कर्मचारी चयन आयोग के जरिए ग्रुप ‘बी’ और ‘सी’ में विशेष व्यवस्था के तहत कुछ सीमित नियुक्तियां की गई है और विकलांग व्यक्तियों के लिए खाली पड़े पुराने पदों को भरने के लिए विशेष भर्ती अभियान भी चलाया गया।
एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि प्रसार भारती, दूरदर्शन और ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) में अनुबंधित श्रमिकों (contractual workers) को नियमित करने की फिलहाल सरकार की अभी कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में प्रसार भारती में 38, दूरदर्शन में 749 और एआईआर में 196 अनुबंधित श्रमिक हैं, जो विभिन्न श्रेणियों के तहत काम करते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने इस बात की जानकारी दी कि ऑल इंडिया रेडियो के विभिन्न स्टेशनों में कैजुअल अनाउन्सर और कैजुअल कम्पीयर्स की संख्या क्रमश: 9722 और 4108 है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स