होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सरकार बोली: अगर NDTV को चाहिए राहत, तो मांगनी होगी माफी...
सरकार बोली: अगर NDTV को चाहिए राहत, तो मांगनी होगी माफी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ के प्रसारण पर एक दिन के बैन लगाने के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार का कहना है कि अगर एनडीटीवी 2 जनवरी, 2016 को पठानकोट एयरबेस पर हुए
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
न्यूज चैनल ‘एनडीटीवी’ के प्रसारण पर एक दिन के बैन लगाने के मामले में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी प्रतिक्रिया दी है। केंद्र सरकार का कहना है कि अगर एनडीटीवी 2 जनवरी, 2016 को पठानकोट एयरबेस पर हुए आतंकी हमले की रिपोर्टिंग के लिए माफी मांग ले, तो वह एक दिन के बैन के आदेश को वापस ले लेगी।
वहीं एनडीटीवी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि चैनल के माफी मांगने की जानकारी देने के लिए उन्हें एक हफ्ते का समय चाहिए, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें एक हफ्ते का समय दे दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी।
ADVT: Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?
दरअसल, 3 नवंबर, 2016 को सूचना प्रसारण मंत्रालय ने ‘एनडीटीवी इंडिया’ पर पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले की कवरेज में संवेदनशील जानकारी लीक करने का आरोप लगाते हुए 9 नवंबर की रात से 10 नवंबर की रात तक 24 घंटे का प्रसारण न करने का आदेश दिया था, लेकिन विपक्षी दलों के विरोध के बाद, मंत्रालय ने चैनल पर लगाए गए एक दिन के प्रतिबंध को फिलहाल कुछ समय के लिए ठंडे बस्ते में डाल दिया था। हालांकि पिछली सुनवाई में केंद्र सरकार ने कहा था कि वह इस फैसले की समीक्षा कर रही है और फिलहाल बैन के फैसले को स्थगित रखा गया है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स