होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / टीवी पर फिल्में दिखाने की सर्टिफिकेशन की पुरानी व्यवस्था चाहती है सरकार
टीवी पर फिल्में दिखाने की सर्टिफिकेशन की पुरानी व्यवस्था चाहती है सरकार
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो सरकार चाहती है कि फिल्मकार अपनी फिल्मों के दो वर्जन बनाएं। पहला वर्जन सिनेमाहॉल के लिए, दूसरा वर्जन टेलीविजन के लिए। एकता कपूर की चर्चित फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के सोनी पिक्चर्स पर दिन में प्रसारण के फैसले और अंतत: सूचना व प्रसारण मंत्रालय के एतराज के बाद प्रसारण पर रोक से पैदा हुए विवाद के बाद सरकार इस तरह के फैसले पर विचा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो सरकार चाहती है कि फिल्मकार अपनी फिल्मों के दो वर्जन बनाएं। पहला वर्जन सिनेमाहॉल के लिए, दूसरा वर्जन टेलीविजन के लिए। एकता कपूर की चर्चित फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के सोनी पिक्चर्स पर दिन में प्रसारण के फैसले और अंतत: सूचना व प्रसारण मंत्रालय के एतराज के बाद प्रसारण पर रोक से पैदा हुए विवाद के बाद सरकार इस तरह के फैसले पर विचार कर रही है। सिनेमाहॉल में प्रदर्शन के लिए मौजूदा सर्टिफिकेशन के अलावा दूसरी रेटिंग टेलीविजन पर उसी फिल्म के प्रसारण के लिए जरूरी होगी। लेकिन मंत्रालय चाहता है कि अगर प्रोड्यूसर टीवी पर प्रसारण से होने वाली कमाई के अलावा समाज के प्रति जिम्मेदारी को भी समझ कर फिल्म को टीवी पर सार्वजनिक प्रदर्शन के लायक बना दे तो सेंसर बोर्ड का काम आसान हो जाएगा। सूचना व प्रसारण सचिव उदय वर्मा कहते हैं, 'हम फिल्मकारों की क्रिएटिव फ्रीडम में बाधा नहीं बनना चाहते लेकिन उन्हें भारतीय टेलीविजन के हर उम्र के करोड़ों दर्शकों की भावनाओं का भी ध्यान रखना होगा। टीवी पर प्रदर्शन के लिए भी वे एक वर्जन बना लें तो सेंसर का काम आसान हो जाएगा।' तय है कि सेंसर बोर्ड द्वारा ए सर्टिफिकेट प्राप्त किसी एडल्ट फिल्म के टेलीविजन पर प्रदर्शन के लिए सरकार द्वारा स्वीकृत मानदंड पहले के मुकाबले थोड़े कड़े होंगे। पिछले तीन चार सालों में एडल्ट फिल्में ज्यादा बनी है। सेंसर बोर्ड ने 2008 में 403 फिल्मों को ,2010 में 452 फिल्मों और 2011 में 445 फिल्मों को 'ए' सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। उधर, शनिवार को मुंबई फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों के साथ सेंसर बोर्ड अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों की बैठक में निर्माताओं ने सर्टिफिकेशन की पुरानी व्यवस्था जारी रखने की वकालत की। उन्होंने चिंता जताई कि टीवी के लिए विशेष रेटिंग के नए फैसले से टेलीविजन पर बिकने वाली फिल्मों की दरों (सैटेलाइट राइट्स) में भारी गिरावट आएगी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स