होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन बातों का ध्यान रखें न्यूज चैनल्स, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
इन बातों का ध्यान रखें न्यूज चैनल्स, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
सरकार ने निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने निजी टीवी चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में आतंकी हमले की कवरेज के लिए जारी की गईं गाइडलाइंस का पालन करने के लिए कहा गया है।
इस बारे में सूचना-प्रसारण मंत्रालय (MIB) की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में चैनलों से कहा गया है कि वे केबल टेलिविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशंस) एक्ट, 1955 में शामिल दिशा-निर्देशों के अनुसार ही कंटेंट का प्रसारण सुनिश्चित करें।
कंटेंट का प्रसारण करते समय टीवी चैनलों को इन बातों पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया है। ऐसा कोई कंटेंट प्रसारित न करें जो कानून व्यवस्था के खिलाफ हो या जिससे हिंसा भड़कने कि आशंका हो। कंटेंट ऐसा न हो जो राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को बढ़ावा देता हो। ऐसा कोई भी कंटेंट प्रसारित न किया जाए, जिसमें देश की संप्रभुता अथवा अखंडता को प्रभावित करने वाली कोई भी चीज शामिल हो। इसके अलावा ऐसा कोई भी कंटेंट न प्रसारित किया जाए, जिससे नियमों का उल्लंघन होता हो।
Union I&B Ministry issues advisory for television channels in wake of #PulwamaAttack pic.twitter.com/rvDvpfeLmZ
— ANI (@ANI) February 14, 2019
टैग्स टीवी चैनल आतंकी हमला एडवाइजरी