होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोवा में बीजेपी ने अपनी FIR में मीडिया को भी लपेटा...
गोवा में बीजेपी ने अपनी FIR में मीडिया को भी लपेटा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय जनता पार्टी ने गोवा के कुछ अखबारों और टीवी चैनलों को भी पार्टी की छवि खराब करने के मामले में लपेटे में लिया है। दरअसल, गोवा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरीश चोडंकर ने आरोप लगाया था कि राज्य में सरकार बनाने के लिए भारतीय जन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय जनता पार्टी ने गोवा के कुछ अखबारों और टीवी चैनलों को भी पार्टी की छवि खराब करने के मामले में लपेटे में लिया है। दरअसल, गोवा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव गिरीश चोडंकर ने आरोप लगाया था कि राज्य में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 1000 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
इसके जवाब में भाजपा की गोवा इकाई के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने चोडंकर के खिलाफ मानहानि का नोटिस भेज दिया और पुलिस में भी रिपोर्ट दर्ज करा दी। एफआईआर में भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code) की धारा 501 भी शामिल की गई है। यह धारा प्रिंटिंग मानहानि (printing defamatory) से संबंधित है, जिसमें दोषी पाए जाने पर दो साल का साधारण कारावास हो सकता है। तेंदुलकर ने खासकर उन सभी अखबारों और टीवी चैनलों को भी लपेटे में लिया है, जिन्होंने इस तरह की खबर दी थी।
हालांकि यह अपराध गैर संज्ञेय (non-cognisable) है लेकिन इस कदम से गोवा पत्रकार यूनियन (Goa Union of Journalists) खुश नहीं है और उसने विरोध शुरू कर दिया है। यूनियन अध्यक्ष के विरोध जताते ही यह न्यूज सोशल मीडिया पर फैल गई। मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने आश्वासन दिया है कि एफआईआर में से यह सेक्शन हटा दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स