होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अपनी हार से पत्रकार पर बौखलाए किंग्स XI पंजाब के कप्तान
अपनी हार से पत्रकार पर बौखलाए किंग्स XI पंजाब के कप्तान
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। IPL-2017 में किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार दो हार से परेशान कप्तान ग्लेन मैक्सवेल बौखला गए हैं। शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से मिली 51 रन की करारी हार के बाद मैक्सवेल ने एक पत्रकार से बदसलूकी की। उन्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
IPL-2017 में किंग्स इलेवन पंजाब की लगातार दो हार से परेशान कप्तान ग्लेन मैक्सवेल बौखला गए हैं। शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स से मिली 51 रन की करारी हार के बाद मैक्सवेल ने एक पत्रकार से बदसलूकी की।
उन्होंने पत्रकार के सवाल को कचरा सवाल बताया। पत्रकार ने उनसे स्पिनर्स से जुड़ा एक सवाल पूछा था जिसमें उस मैच में वो पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे।
मैक्सवेल ने अपना सर हिलाते हुए कहा, 'यह हैरान करने वाला सवाल है।' उन्होंने पत्रकार से आगे कहा, 'आपको पता भी है कि पिछले तीन मैचों में मैंने लेग स्पिनर्स की गेंद पर छक्के जड़े हैं? ‘कचरा सवाल’ (s***t question)।
मैक्सवेल ने मौजूदा IPL में चार मैच खेले हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने इन मैचों में 44*, 43*, 25 और 0 रन बनाए। हालांकि अभी तक मैक्सवेल ने एक भी विकेट नहीं लिया है। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब को शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के हाथों करारी शिकस्त झेलना पड़ी। दिल्ली डेयरडेविल्स की ये लगातार दूसरी जीत और किंग्स इलेवन पंजाब की ये लगातार दूसरी हार है। अंक तालिका में अब दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर पहुंच चुकी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स