होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / घनश्याम कौशिक 4रियल न्यूज़ पहुंचे, विवेक आनंद की मौर्य टीवी के साथ नई पारी
घनश्याम कौशिक 4रियल न्यूज़ पहुंचे, विवेक आनंद की मौर्य टीवी के साथ नई पारी
खबरें अभी तक न्यूज चैनल में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर-कम-एंकर अपनी सेवाएं दे रहे घनश्याम कौशिक ने संस्थान से इस्तीफा देकर 4रियल न्यूज के साथ जुड़ गये हैं। 4रियल न्यूज में भी उन्हें एसोसिएट कम एंकर का पद सौंपा गया है। खबरें अभी तक वो जनसंदेश न्यूज चैनल से इस्तीफा देकर पहुंचे थे। वो जनसंदेश की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। घनश्याम ने ईएसपीएन, चैन
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
खबरें अभी तक न्यूज चैनल में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर-कम-एंकर अपनी सेवाएं दे रहे घनश्याम कौशिक ने संस्थान से इस्तीफा देकर 4रियल न्यूज के साथ जुड़ गये हैं। 4रियल न्यूज में भी उन्हें एसोसिएट कम एंकर का पद सौंपा गया है। खबरें अभी तक वो जनसंदेश न्यूज चैनल से इस्तीफा देकर पहुंचे थे। वो जनसंदेश की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं। घनश्याम ने ईएसपीएन, चैनल वन और पीटीसी के साथ भी काम किया है। एक अन्य खबर के मुताबिक विवेक आनंद, मौर्य टीवी के साथ बतौर प्रोडूयूसर कम सीनियर एंकर जुड़ गये हैं। इससे पहले वे आर्यन टीवी में एंकर की भूमिका निभा रहे थे। इसके अलावा उन्होंने कई और संस्थानों के साथ काम किया है। वहीं हिंदुस्तान, मेरठ में सेल्स हेड की भूमिका निभा रहे आलोक कुमार शर्मा ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। अब वो लोकमत समाचार के साथ औरंगाबाद में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे। ग्यारह वर्ष से मीडिया में सक्रिय आलोक को वहां पर मैनेजर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उन्होंने अमर उजाला के लिए भी काम किया है। अमर उजाला, शिमला में बतौर सीनियर सब एडिटर कार्यरत निक्का राम ने अमर उजाला से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी देहरादून में हिंदुस्तान के साथ शुरू की है। ये कई वर्षों से अमर उजाला के साथ जुड़े हुए थे। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स