होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लंबी पारी खेलने के बाद ABP से अलग हुए असोसिएट एडिटर गौतम भट्टाचार्य
लंबी पारी खेलने के बाद ABP से अलग हुए असोसिएट एडिटर गौतम भट्टाचार्य
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बांग्ला भाषा का प्रतिष्ठित अखबार ‘आनंद बाजार पत्रिका’ (ABP) से खबर है कि यहां असोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत गौतम भट्टाचार्य ने इस्तीफा दे दिया है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं। 31 जनवरी, 2017 को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बांग्ला भाषा का प्रतिष्ठित अखबार ‘आनंद बाजार पत्रिका’ (ABP) से खबर है कि यहां असोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत गौतम भट्टाचार्य ने इस्तीफा दे दिया है। वे फिलहाल नोटिस पीरियड पर हैं। 31 जनवरी, 2017 को उन्हें कार्यमुक्त कर दिया जाएगा।
भट्टाचार्य पिछले 34 सालों से एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं। क्रिकेट राइटर होने के अलावा, वे पिछले सात सालों से अखबार में देश (Desh) के लिए वे कॉलम लिखते हैं। वे पिछले 14 सालों से स्पोर्ट्स एडिटर की भूमिका निभा रहे हैं।
भट्टाचार्य पिछले 21 सालों से सटर्डे पत्रिका (Saturday Patrika) का संपादन भी करते हैं और पिछले 4 सालों से वे ‘आनंद प्लस’ का कार्यभार भी संभाल रहे हैं।
एबीपी के 95 साल के इतिहास में भट्टाचार्य के मुकाबले शायद ही कोई ऐसा हो, जिसने इतने लंबे समय तक इसके लिए रिपोर्टिंग की हो। उन्होंने 1983 में एबीपी जॉइन किया था और तब वे कोलकाता में ‘द टेलिग्राफ’ (The Telegraph) के ट्रेनी जर्नलिस्ट बने थे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी हैं, जिसमें सचिन की बॉयोग्रफी पर आधारित किताब ‘सच’ (Sach) भी शामिल है। स्पोर्ट्स राइटर के तौर पर उन्होने कई अवॉर्ड भी जीते हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स