होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टीवी’ के पूर्व सीईओ पारितोष जोशी अब जुड़े इस नेटवर्क से
‘इंडिया टीवी’ के पूर्व सीईओ पारितोष जोशी अब जुड़े इस नेटवर्क से
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के पूर्व सीईओ पारितोष जोशी ने ‘सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV network) जॉइन किया है। वह नेटवर्क का रेवेन्यू या यूं कहें कि एडवर्टाइजिंग सेल्स बढ़ाने के लिए सलाहकार की भूमिका (advisory role) निभाएंगे। पारितोष जोशी ने अगस्त
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘इंडिया टीवी’ (India TV) के पूर्व सीईओ पारितोष जोशी ने ‘सन टीवी नेटवर्क’ (Sun TV network) जॉइन किया है। वह नेटवर्क का रेवेन्यू या यूं कहें कि एडवर्टाइजिंग सेल्स बढ़ाने के लिए सलाहकार की भूमिका (advisory role) निभाएंगे। पारितोष जोशी ने अगस्त 2016 में इंडिया टीवी छोड़ दिया था।
जोशी का कहना है, ‘यह काफी बड़ा नेटवर्क है और पांच राज्यों में चार भाषाओं (तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम) में इसने अपनी उपस्थिति दर्ज करा रखी है। इसके तीस से ज्यादा चैनल्स हैं और नेटवर्क लगभग सभी जॉनर (genres) जैसे किड्स, जनरल ऐंटरटेनमेंट, न्यूज, म्यूजिक और मूवीज में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। हालांकि ये काफी बड़ा नेटवर्क है लेकिन उस हिसाब से यह कमाई के मामले में अभी उतना बेहतर नहीं कर पा रहा है। मेरा मानना है कि अब जब नेटवर्क कई नई पहल (initiatives) शुरू करने जा रहा है तो उसे रेवेन्यू बढ़ाने पर भी ध्यान देना चाहिए।’
इस नेटवर्क में जोशी की भूमिका लगभग वैसी ही होगी, जैसी वह शुरुआत में इंडिया टीवी में संभाल रहे थे। उन्होंने वर्ष 2012 में स्ट्रेटजिस्ट के रूप में इंडिया टीवी को जॉइन किया था और नवंबर 2015 में वह इस न्यूज चैनल के सीईओ बन गए थे।
पारितोष जोशी को मीडिया और मार्केटिंग का करीब 32 साल का अनुभव है। वर्ष 1985 में उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत ‘प्रॉक्ट एंड गैंबल’ (Procter&Gamble) से की थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न आर्गनाइजेशंस जैसे ‘ITC’,‘Business Standard’, ‘Maharaja’ और ‘Quest’ में भी काम किया है।
इसके अलावा जोशी विभिन्न इकाइयों (industry bodies) जैसे ‘मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल’ (MRUC), ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’, ‘ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल’ इंडिया से भी जुड़े रहे हैं। फिलहाल वह ‘ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया’ (ASCI) से जुड़े हुए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स