होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / न्यूज प्रसारण के लिए 'लॉबिंग' कर रही FM रेडियो इंडस्ट्री: राज्यवर्धन राठौड़

न्यूज प्रसारण के लिए 'लॉबिंग' कर रही FM रेडियो इंडस्ट्री: राज्यवर्धन राठौड़

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि निजी एफएम पर खबरों की अनुमति प्राप्त करने के लिए एफएम रेडियो इंडस्ट्री अपने पक्ष में जनमत  तैयार (लॉबिंग) कर रहा है। यह बात उन्होंने राज्यसभा में कही।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सूचना-प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि निजी एफएम पर खबरों की अनुमति प्राप्त करने के लिए एफएम रेडियो इंडस्ट्री अपने पक्ष में जनमत  तैयार (लॉबिंग) कर रहा है। यह बात उन्होंने राज्यसभा में कही।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहले ही यह जानकारी दे दी है कि प्राइवेट एफएम रेडियो और कम्युनिटी रेडियो को न्यूज व करेंट अफेयर्स प्रोग्राम के प्रसारण करने की अनुमति क्यों नहीं दी जानी चाहिए।

उन्होंने एक बार फिर इस मामले को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी है, वह किसी भी हाल में निजी एफएम रेडियो को न्यूज प्रसारण की अनुमति नहीं देगी।

उन्होंने बताया कि सरकार ने इसके लिए निम्न कारणों का उल्लेख किया है-

  • ऐसे सभी स्टेशनों द्वारा प्रसारित किए जाने वाले न्यूज बुलेटिन के कंटेंट को जांचने के लिए सरकार के पास किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।
  • कम्युनिटी रेडियो स्टेशन मुख्य रूप से एनजीओ, अन्य छोटे संगठनों या फिर निजी ऑपरेटर्स द्वारा चलाए जा रहे हैं। इसीलिए देश के भीतर कई देश विरोधी/ कट्टरपंथी तत्व अपने स्वयं के एजेंडे के प्रचार के लिए इसका दुरुपयोग कर सकते हैं।
  • कम्युनिटी रेडियो द्वारा ऐसे कार्यक्रमों का भी प्रसा‍रण किया जाता है जिसमें एनआरई अथवा विदेश में बस चुके स्थानीय लोगों से बातचीत शामिल होती है।
  • फंड की कमी के कारण ऐसे रेडियो स्टेशनों के लिए विश्वसीनय न्यूज सोर्स (authentic news sources) को भी अफोर्ड कर पाना मुश्किल होगा।

उन्होंने कहा कि पॉलिसी गाइडलाइन में कम्युनिटी रेडियो पर न्यूज और करेंट अफेयर्स प्रोग्राम के प्रसारण की अनुमति इसलिए नहीं दी गई है क्योंकि इस प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल न किया जा सके।

बता दें कि वर्तमान में निजी एफएम रेडियो को केवल ‘ऑल इंडिया रेडियो’ (AIR) के जरिए ही न्यूज ब्रॉडकास्ट करने की अनुमति है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago