होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस चैनल के CEO समेत 9 पत्रकारों के खिलाफ FIR...
इस चैनल के CEO समेत 9 पत्रकारों के खिलाफ FIR...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केरल के पूर्व परिवहन मंत्री ए.के. सशीन्द्रन की कथित आपत्तिजनक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने सशीन्द्रन को जानबूझकर अपने चैनल में शामिल किया और अश्लील बातों का ऑडियो टेप न केवल चैनल पर प्रसारित कर दिया, बल्कि फेसबुक पर भी अपलोड कर दिया।
इस शिकायत में आगे कहा गया है कि ये सभी आरोपी मंत्री को बदनाम करने और चैनल की मार्केटिंग करने के इरादे से ‘आपराधिक साजिश’ में शामिल हुए।
राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मुजीब रहमान की शिकायत पर मंगलम चैनल के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर आर. अजीत कुमार सहित 9 लोगों के खिलाफ ये एफआईआर दर्ज की गई है।
बता दें कि एलडीएफ मंत्रालय में राकांपा के मंत्री रहे सशीन्द्रन ने मलयालम टेलिविजन चैनल ‘मंगलम टीवी’ पर एक ऑडियो क्लिप प्रसारित होने के बाद 26 मार्च को परिवहन मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर वे टेलिफोन पर कामुक आवाज में एक महिला से बात कर रहे हैं। तब चैनल ने दावा किया था कि महिला एक गृहिणी थी जिसने अपनी कुछ समस्याओं के समाधान के लिए मंत्री को फोन किया था।
लेकिन इससे बाद, चैनल की गलती को स्वीकार करते हुए, ‘मंगलम टीवी’ के सीईओ अजीत कुमार ने इस घटना पर खेद व्यक्त किया था।
इस ऑडियो क्लिप के प्रसारण के बारे में उन्होंने कहा था, कुछ गलतियां हुई हैं। यह एक स्टिंग ऑपरेशन था। इसलिए पहले ही इस तथ्य का खुलासा नहीं किया जा सकता था क्योंकि हम पत्रकारों की पहचान को छुपाना चाहते थे।
उन्होंने कहा था कि महिला पत्रकार को स्टिंग ऑपरेशन में शामिल होने के लिए मजबूर नहीं किया गया था। यह वरिष्ठ पत्रकारों के आठ सदस्यीय पैनल द्वारा लिया गया निर्णय था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स