होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री को लेकर एक्सपर्ट ने जताया ये भरोसा, खूब बढ़ेगा रेवेन्यू...

ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री को लेकर एक्सपर्ट ने जताया ये भरोसा, खूब बढ़ेगा रेवेन्यू...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी (demonetisation) की घोषणा के बाद से टेलिविजन इंडस्ट्री को अब तक लगभग 850 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। लेकिन लगता है कि अब संकट के बादल छंट चुके है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई नोटबंदी (demonetisation) की घोषणा के बाद से टेलिविजन इंडस्ट्री को अब तक लगभग 850 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। लेकिन लगता है कि अब संकट के बादल छंट चुके हैं। आश्चर्यजनक रूप से जनवरी 2017 में टीवी चैनलों पर नवंबर 2016 के बाद से विज्ञापन में काफी बढ़ोतरी हुई है।

टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) के आधार पर जारी मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जनवरी 2017 में विज्ञापनदाताओं ने विभिन्‍न चैनलों पर 4.79 मिलियन विज्ञापन दिए हैं, जबकि नवंबर 2016 में यह संख्‍या 4.56 मिलियन और दिसंबर 2016 में 3.98 मिलियन थी।

नोटबंदी के बाद अब जब ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री फिर तरक्की के रास्‍ते पर है, मीडिया विशेषज्ञों और ब्रॉडकास्टिंग इंडस्ट्री से जुड़े दिग्गजों ने उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में हालात और बेहतर होंगे और यह इंडस्ट्री फिर अपने पुराने रूप में वापस आ जाएगी।

विशेषज्ञों की राय

‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) के एमडी और सीईओ एमके आनंद का कहना है, ‘हाल ही में आए चुनाव के नतीजों ने साफ कर दिया है कि लोग नोटबंदी को भूल चुके हैं और अब यह बीते समय की बात हो गई है। बिजनेस में भी सकारात्मक संकेत मिलने लगे हैं और मार्केट भी काफी बेहतर स्थिति में है। अगले वित्त वर्ष की पहली तिमाही से विज्ञापन रेवेन्‍यू में काफी बेहतर परिणाम दिखाई देने लगेंगे।’

‘सब ग्रुप’ (SAB Group) के सीईओ मानव ढांडा ने उम्मीद जताई है कि अगस्‍त तक इंडस्‍ट्री काफी अच्‍छी रफ्तार पकड़ लेगी। हालांकि उनका यह भी कहना है कि इन्‍वेंट्री लेवल पर अधिकांश चैनल पहले से ही ओवरफुल चल रहे हैं। ढांडा का कहना है, ‘हमारा इन्‍वेंट्री लेवल नोटबंदी से पहले वाली स्थिति में वापस आ गया है। इस साल मार्च का महीना हमारे लिए काफी अच्‍छा रहा है। यदि एक दो महीने और ऐसी ही स्थिति रही तो चीजें फिर उसी तरह हो जाएंगी। हम अपने क्‍लाइंट्स से रेट बढ़ाने को लेकर बातचीत कर रहे हैं और हमारी वर्तमान ग्रोथ भी दो अंकों (double digit) में पहुंच चुकी है।

‘9X मीडिया’ (9X Media) के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर पवन जैलखानी का मानना है कि इंडस्‍ट्री को पूरी तरह से अपने पुराने रूप में आने के लिए एक तिमाही और लगेगा। उदाहरण के लिए- इंडस्‍ट्री को वापस अपनी पुरानी स्थिति में वापस आने के लिए आईपीएल ज्‍यादा मदद नहीं कर सकता है। जैलखानी का कहना है, ‘इंडस्‍ट्री को नोटबंदी से पूर्व वाली अपनी पुरानी स्थिति में वापस आने के लिए अभी एक तिमाही और लगेगी। इसका प्रमुख कारण यह है कि टेलिविजिन इंडस्‍ट्री ‘फास्‍ट मूविंग कंज्‍यूमर गुड्स’ (FMCG) पर निर्भर है और तीसरी तिमाही में उसके नतीजे ज्‍यादा बेहतर नहीं रहे हैं। हालांकि वे इसे रिकवर कर लेंगे लेकिन चौथी तिमाही में ज्‍यादा फर्क नहीं पड़ेगा। ऐसे में यह उम्‍मीद नहीं की जा सकती है कि सिर्फ एक बड़े ईवेंट जैसे आईपीएल और चैंपियंस ट्रॉफी से इंडस्‍ट्री की स्थिति बेहतर हो जाएगी। नोटबंदी से पहले 9X Media की ग्रोथ दो अंकों (double digit) में थी और अब यह वापस अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ रही है।’

हालांकि ‘हवस मीडिया ग्रुप’(Havas Media Group, India and South Asia) की सीईओ अनीता नैय्यर को डबल डिजिट की ग्रोथ में संदेह है लेकिन उनका मानना है कि वर्ष 2017 के मध्‍य से इंडस्‍ट्री फिर अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ जाएगी। अनीता का कहना है, ‘इस समय कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता है कि इंडस्‍ट्री की ग्रोथ एक अंक अथवा दो अंक में होगी। लेकिन अगस्‍त तक चीजें बेहतर होने की उम्‍मीद है। मुझे उम्‍मीद है कि साल के मध्‍य से चीजें सुधरनी शुरू होंगी क्‍योंकि यह त्‍योहारी सीजन है।’

‘एलाइड मीडिया नेटवर्क’ (Allied Media Network) के सीईओ पीएम बालाकृष्णन ने उम्मीद जताई है कि अगली तिमाही से इंडस्‍ट्री काफी बेहतर स्थिति में आ जाएगी। उनका कहना है, ‘सभी कैटेगरी जैसे ऑटोमोबाइल, टेलिकॉम आदि फिर से वापस आ रही हैं। जमीनी स्‍तर पर भी काफी अच्‍छे संकेत दिखाई दे रहे हैं और नए साल के बजट में यह चीजें वास्‍तविक रूप में दिखाई देने लगेंगी। आने वाले समय में इंडस्‍ट्री की हालत ठीक वैसी ही अच्‍छी हो जाएगी जैसी नोटबंदी से पहले थी। अ्रपैल 2017 से मार्च 2018 वित्‍तीय वर्ष में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिलेगा और इसकी ग्रोथ दो अंकों में (10-11 प्रतिशत) हो जाएगी।’

‘मीडियाकॉम’ (MediaCom) के मैनेजिंग डायरेक्टर देबराज त्रिपाठी ने उम्मीद जताई है कि अप्रैल तक या ज्‍यादा से ज्‍यादा जून 2017 तक इंडस्‍ट्री फिर से अपनी पहले वाली स्थिति में वापस आ जाएगी। उनका कहना है, ‘इनवेस्‍टमेंट फिर से होना शुरू हो गया है हालांकि अभी यह वैसा नहीं है, जिसकी हमें उम्‍मीद थी। हमें उम्‍मीद है कि मार्च अथवा अप्रैल के मध्‍य तक चीजें फिर और बेहतर होने लगेंगी।’ उन्‍होंने उम्‍मीद जताइ कि इस साल टेलिविजन की बढ़ोतरी की दर (growth rate) आठ प्रतिशत हो सकती है।

इन चीजों का पड़ेगा प्रमुख प्रभाव

नोटबंदी के कारण FMCG  के सबसे ज्‍यादा प्रभावित होने के बावजूद ब्रॉडकास्टिंग इंडस्‍ट्री को उम्‍मीद है कि यह सेक्‍टर फिर बेहतर स्थिति में आएगा और इसका ऐड रेवेन्‍यू भी बढ़ेगा। ‘पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट 2017’ (Pitch Madison Advertising Report 2017) के अनुसार, FMCG प्‍लेयर्स की ग्रोथ से इंडस्‍ट्री को 21,300 करोड़ रुपये का आंकड़ा प्राप्‍त करने में काफी मदद मिलेगी। पतंजलि आयुर्वेद द्वारा विज्ञापन में किए जा रहे जबरदस्‍त खर्च से भी इसे काफी रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा अन्‍य FMCG कंपनियों भी इसमें अहम भूमिका निभाएंगी।

मार्केट रिसर्च फर्म ‘नील्‍सन’ (Nielson) के अनुसार, दिसंबर 2016 और जनवरी 2017 में फूड और नॉन फूड सेगमेंट में FMCG सेक्‍टर की ग्रोथ 11 प्रतिशत थी। इस फर्म द्वारा दिसंबर 2016 में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल नवंबर में कंज्‍यूमर गुड्स सेल में उसके पिछले महीने के मुकाबले 1 से 1.5 प्रतिशत की कमी आई थी। इस बारे में एमके आनंद का कहना है, मेरा मानना है कि विभिन्‍न महत्‍वपूर्ण ऐड कैटेगरी जैसे ऑटो, टेलिकॉम, बैंकिंग, ई-कॉमर्स आदि फिर वापस आएंगी।

वहीं ढांडा ने भी ऑटोमोबाइल के साथ इन कैटेगरी में पिछली तिमाही के मुकाबले काफी अच्‍छे प्रदर्शन की उम्‍मीद जताई है। उन्‍होंने कहा, ‘ऑटोमोबाइल में फरवरी 2017 में सबसे ज्‍यादा सेल हुई। ऐसा सिर्फ डिस्‍काउंट और ब्‍याज दरों में कटौती की वजह से नहीं हुआ है। यह काफी अच्‍छे संकेत हैं। यदि एक-दो महीने स्थिति ऐसी ही रही तो ऑटोमोबाइल कैटेगरी का इस दिशा में काफी अच्‍छा योगदान होगा। इसके अलावा गर्मी शुरू हो रही हैं ऐसे में FMCG में साबुन, पाउडर और फेयरनेस क्रीम का भी ग्रोथ बढ़ाने में अहम योगदान रहेगा, नोटबंदी का भी इन पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़़ा था। जैलखानी ने भी उम्‍मीद जताई कि FMCG, टेलिकॉम, ऑटोमोबाइल  और ई-कॉमर्स कंपनियां भी अगली दो तिमाही में विज्ञापन पर ज्‍यादा खर्च करेंगी। उनका कहना है कि छोटे शहरों से ग्रोथ ज्‍यादा मिल रही है।

हालांकि लगभग सभी एक्‍सपर्ट की इस बारे में एक जैसी राय है। वहीं नायर ने उम्‍मीद जताई है कि ब्रॉडकास्टिंग इंडस्‍ट्री की ग्रोथ में सरकार भी बहुत बड़ी भूमिका निभाएगी। उनका कहना है कि FMCG, ऑटोमोबाइल, मोबाइल वॅालेट आदि की इस दिशा में अहम भूमिका होगी लेकिन सरकार भी ब्रॉडकास्टिंग इंडस्‍ट्री के लिए रेवेन्‍यू जुटाने में बहुत महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाएगी क्‍योंकि पिछले चुनावों में पांच राज्‍यों में राज्‍य व केंद्र सरकार से अच्‍छा इनपुट मिला है। इनसे विज्ञापन भी अच्‍छे मिले हैं, इसलिए उम्‍मीद है कि अगले ढाई साल में भी सरकार विज्ञापन पर ठीकठाक खर्च करेगी। ब्रॉडकास्‍ट इंडस्‍ट्री को उम्‍मीद है कि सरकार विभिन्‍न समस्‍याओं से निपटने में मदद करेगी।

बालाकृष्‍णन का भी मानना है कि FMCG से ब्रॉडकास्‍टर सेक्‍टर को काफी मजबूती मिलेगी। उनका कहना है, ‘इंश्‍योरेंस, ऑटोमोबाइल और फाइनेंस सर्विस ने अच्‍छा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ऐसे में इस बात पर कोई शक नहीं है कि FMCG भी ग्रोथ करेगा। एक बार मांग और आपूर्ति में बेहतर तालमेल शुरू हो जाने के बाद से चीजें बदलने लगेंगी और यह जून 2017 के बाद से होने की उम्‍मीद है। त्रिपाठी ने भी बालाकृष्‍णन की बात का समर्थन करते हुए कहा कि मार्च तक FMCG अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएंगी। ऑटोमोबाइल की भी वापसी होगी। हालांकि लग्‍जरी चीजों को वापस आने में थोड़ा समय लगेगा, रियल एस्‍टेट की रफ्तार भी थोड़ी सुस्‍त रहने की संभावना है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

15 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago