होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / आ सकता है विज्ञापन रहित खबरों का दौर! बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनाई ये स्ट्रैटजी...

आ सकता है विज्ञापन रहित खबरों का दौर! बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनाई ये स्ट्रैटजी...

सैफ अहमद खां ।। पिछले साल जून में बिजनेस स्टैंडर्ड ने कुछ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

सैफ अहमद खां ।।

पिछले साल जून में बिजनेस स्टैंडर्ड ने कुछ अलग करने की सोची। यह सोच थी खबरों को पढ़ने के लिए पाठक से पैसे लेने की यानी ‘पे वाल’ की। यह बदलाव वेबसाइट पर करने का सोचा गया। भारत में करीब 99,660 अखबार रजिस्टर्ड हैं, इनमें से सिर्फ बिजनेस स्टैंडर्ड ने  ‘पे वॉल’ (Pay Wall) के साथ जाने की सोची। 'पे वॉल' के जरिए पाठक को खबरों के बदले थोड़ा का भुगतान करना पड़ता है, पर वे खबरों के बीच आने वाले विज्ञापनों से बच जाता है।

बिजनेस स्टैंडर्ड के डिजिटल बिजनेस हेड शेलैंद्र कालेलकर ने कहा, ‘हमने एक जून 2016 को ‘पे वाल’ को शुरू किया था तब से लगातार यह बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में हमने अपने ई-पेपर को ‘पे वाल’ पर  कर दिया है। फिलहाल हमारी एक्सक्लूसिव स्टोरीज ‘पे वाल’ प्रोटेक्टेड हैं, वहीं न्यूज एजेंसीज की न्यूज स्टोरीज फ्री में पढ़ी जा सकती हैं।’

पिछले कुछ समय से दुनियाभर के डिजिटल पब्लिशर्स खबरों के बदले भुगतान को लेकर सक्रिय है और अपनी इस रणनीति को लेकर आशावान भी हैं। इसी वजह से बिजनेस स्टैंडर्ड मैनेजमेंट ने ‘पे वाल’ के साथ जाने की सोची। यह पहल चौतरफा सराही गई जिसमें एडिटर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की सोच भी शामिल थी।

कालेलकर के अनुसार, ‘बिजनेस स्टैंडर्ड हमेशा से ही अपने कंटेंट के लिए जाना जाता है और हम समझते हैं कि हमारे कंज्यूमर्स इसके लिए छोटा सा भुगतान करने के लिए तैयार होंगे। ‘पे वाल’ को लाने के पीछे मेन आइडिया हमारे प्राइमरी स्टेकहोल्डर्स यानी रीडर्स को बेहतर प्रोडक्ट देना का है।’

‘पे वाल’ के शुरुआती रिस्पॉन्स से बिजनेस स्टैंडर्ड का हौंसला बढ़ा है। हालांकि प्रतिस्पर्धा और दूसरे कारणों की वजह से कालेलकर ने यह बताने से मना कर दिया कि ‘पे वाल’ के शुरू करने के बाद उनके रेवेन्यु में कितनी बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन उन्होंने यह साफ कर दिया कि परिणाम सराहनीय हैं। वे आगे कहते हैं कि ’फिलहाल हम अभी इसमें नए हैं और इसलिए हम इस पर ज्यादा बात करने के लिए स्थिति में भी नहीं है लेकिन परिणाम हमें प्रोडक्ट की बेहतरी के लिए ऐसा करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।’

सब्सक्राइबर्स तक एक्सक्लूसिव कंटेट पहुंचाने के साथ ही बिजनेस स्टैंडर्ड कंटेंट के विविधिकरण पर भी प्रयोग कर रहा है। वे प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए ऑडियंस एंगेजमेंट प्रोग्राम पर फोकस कर रहे हैं। इसकी प्रेरणा उन्हें प्रीमियम मेंबर्स के लिए आयोजित पोस्ट बजट इवेंट की सफलता से मिली है।

दूसरे मीडिया घरानों की तरह ही बिजनेस स्टैंडर्ड की सोच भी यही है कि डिजिटल जर्नलिज्म के आने के बाद भी प्रिंट तो रहेगा ही। ’जहां कस्टमर्स कई प्लेटफॉर्म्स से कंटेट का सक्रिय रूप से उपभोग कर रहे हैं, वहीं भारत में प्रिंट कुछ और समय तक प्रासंगिक रहने वाला है। बिजनेस स्टैंडर्ड में हम समझते हैं कि प्रिंट और डिजिटल एक दूसरे के पूरक बनकर सामने आएंगे, यह कहना है कालेलकर का। फर्जी खबरों के दौर में विश्वसनीय मीडिया ब्रैंड्स को लगातार चुनौतियां मिल रही हैं ऐसे में बिजनेस स्टैंडर्ड ने एडिटर्स  को महत्व देते हुए उनके द्वारा रीडर्स के लिए प्रासंगिक खबरों के चुनाव के महत्व को समझा।

बिजनेस स्टैंडर्ड इस बात से वाकिफ है कि जो रास्ता उसने चुना है वह दूसरे प्रतिद्वंदी अखबारों के गले नहीं उतरेगा। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘यह मीडिया हाउस पर निर्भर करता है कि उनकी रणनीति क्या रहेगी। इस दिशा में उठाया गया कदम इंडस्ट्री को और भी बेहतर बनाएगा।’

बिजनेस स्टैंडर्ड की तरह ही अभिनंदन सेकरी के डिजिटल न्यूज वेंचर ने नए साल से अपने सबसे पॉपुलर आर्टिकल्स को ‘पे वाल’ के अंतर्गत रखा। भारतीय मीडिया में ‘पे वाल’ की व्यवहार्यता पर एक्चेंज4मीडिया से पहले बात करते हुए सेकरी की सोच भी कालेलकर से मिलती जुलती थी। न्यूजलॉन्ड्री के को-फाउंडर और सीईओ सेकरी ने आगे कहा, ’यह आपके प्रोडक्ट और मॉडल पर डिपेंड करेगा। ऐसी कोई एक विशेष चीज नहीं है जो काम करेगी या करनी चाहिए।’

मैगजीन सेक्शन में आउटलुक ने तब ‘पे वाल’ की तरफ संकेत दिए जब उसने जनवरी से वेबसाइट पर ऐड फ्री एक्सपीरियंस के लिए रोज पासेज देने शुरू कर दिए। प्रिंट इंडस्ट्री में बिजनेस स्टैंडर्ड और आउटलुक की तरह कुछ ही पब्लिकेशंस ऑनलाइन में एडवरटाइजमेंट का विकल्प देख रहे हैं। इनकी सफलता सिर्फ इस बात पर निर्भर नहीं करेगी कि उनका कंटेंट कितना अनोखा है बल्कि यह बात भी मायने रखेगी कि कंज्यूमर्स पे वार्ल्ड न्यूज कंटेट और जानकारियों को कितना स्वीकार करते हैं, जो अन्यथा फ्री में उपलब्ध है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago