होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / गोल्डन माइक्स अवॉर्ड्स: अंतिम तिथि नजदीक, भेज सकते हैं एंट्रीज
गोल्डन माइक्स अवॉर्ड्स: अंतिम तिथि नजदीक, भेज सकते हैं एंट्रीज
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ग्रुप की ओर से ‘गोल्डन माइक्स रेडियो एडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स’...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
बहुप्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) ग्रुप की ओर से ‘गोल्डन माइक्स रेडियो एडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स’ (Golden Mikes Radio Advertising Awards) के नौवें एडिशन के लिए नॉमिनेशंस की प्रक्रिया जारी है। एक मार्च 2018 से 28 फरवरी 2019 के बीच चलाए गए रेडियो कैंपेन के लिए ये अवॉर्ड्स विभिन्न कैटेगरी जैसे- Effectiveness, Creativity, Promotions, Innovation, Broadcaster, Language radio और Excellence आदि में दिए जाएंगे। इसके लिए एक अप्रैल 2019 तक अपनी एंट्रीज भेजी जा सकती हैं।
एक्सचेंज4मीडिया द्वारा रेडियो इंडस्ट्री को समर्पित इस अवॉर्ड्स की शुरुआत वर्ष 2010 में की गई थी। इसके तहत रेडियो इंडस्ट्री से जुडे, एडवर्टाइजिंग एजेंसी, मीडिया एजेंसी,क्लाइंट,रेडियो स्टेशन के साथ ही और भी लोग जो इस इंडस्ट्री के विकास में सहायक रहे हैं, उन्हें अवार्ड दिया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी एंट्रीज का मूल्यांकन ग्रैंड जूरी द्वारा किया जाएगा। इस बार जूरी की अध्यक्षता ‘पॉलीकैब’ (Polycab) के चीफ एग्जिक्यूटिव रामकृष्णन राममूर्ति करेंगे।
इस बार समारोह में रेडियो एडवर्टाइजिंग कॉन्फ्रेंस ‘ऑन एयर’ (On Air) का आयोजन भी किया जाएगा। आधा दिन की इस कॉन्फ्रेंस में कई प्रमुख वक्ताओं को सुनने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही रेडियो से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर पैनल डिस्कशन और फायरसाइड चैट का भी आयोजन किया जाएगा। अपनी एंट्रीज भेजने के लिए और इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
https://e4mevents.com/golden-mikes-2019/
टैग्स गोल्डन माइक्स रेडियो एडवर्टाइजिंग अवॉर्ड्स गोल्डन माइक्स अवॉर्ड्स पालीकैब