होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ZEE मीडिया के अंग्रेजी अखबार ‘DNA’ ने उठाया ये बड़ा कदम
ZEE मीडिया के अंग्रेजी अखबार ‘DNA’ ने उठाया ये बड़ा कदम
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पिछले साल धूमधाम से 10 रुपये के कवर प्राइस पर दिल्ली में लॉन्च होने वाले अंग्रेजी अखबार डेली न्यूज एनालेसिस (डीएनए) ने अपनी कीमत में परिवर्तन किया है। ‘जी’ मीडिया ग्रुप के इस अखबार के दिल्ली एडिशन की बिक्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पिछले साल धूमधाम से 10 रुपये के कवर प्राइस पर दिल्ली में लॉन्च होने वाले अंग्रेजी अखबार डेली न्यूज एनालेसिस (डीएनए) ने अपनी कीमत में परिवर्तन किया है। ‘जी’ मीडिया ग्रुप के इस अखबार के दिल्ली एडिशन की बिक्री अब पांच रुपये में की जा रही है।
इस बारे में हमारी सहयोगी वेबसाइट ‘एक्सचेंज4मीडिया’ (exchange4media) द्वारा भेजे गए टेक्स्ट मैसेज पर डीएनए के सीईओ जगदीश चंद्रा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, वहीं एस्सेल ग्रुप के सीनियर एग्जीक्यूटिव ने भी कीमत को लेकर कोई भी कमेंट करने से इन्कार कर दिया। हालांकि हमारे विश्वस्त सूत्रों से पता चला है कि यह फैसला एक महीने के गंभीर चिंतन के बाद लिया गया है। माना जा रहा था कि दस रुपये कवर प्राइज पर अखबार ज्यादा नहीं बिक पा रहा था, इससे दिल्ली का टार्गेट भी पूरा नहीं हो पा रहा था।
अखबार में इस हफ्ते कुछ और परिवर्तन भी किए गए थे। वरिष्ठ पत्रकार द्वैपायन बोस को डीएनए का एडिटर-इन-चीफ बनाने के अलावा चंद्रा को चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर बनाने के साथ ही ‘डीएनए’ के पीएंडएल (P&L) की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले फरवरी में चंद्रा को ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (रीजनल न्यूज चैनल्स) बनाया गया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स