होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रेस असोसिएशन के चुनावों पर तमाम पत्रकारों की नजर
प्रेस असोसिएशन के चुनावों पर तमाम पत्रकारों की नजर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संस्था (पीआईबी) की ओर से प्रेस असोसिएशन के चुनाव की गहमा-गहमी अपने चरम पर है। 25 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ में पत्रकारों के सबसे सम्मानित संस्था के इस चुनाव पर देशभर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संस्था (पीआईबी) की ओर से प्रेस असोसिएशन के चुनाव की गहमा-गहमी अपने चरम पर है। 25 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी स्थित ‘प्रेस क्लब ऑफ इंडिया’ में पत्रकारों के सबसे सम्मानित संस्था के इस चुनाव पर देशभर के पत्रकारों की नजर है।
प्रेस असोसिएशन के इस चुनावी दंगल में तीन संगठन अपनी जोर अजमाइश कर रहे हैं। इस बार बदलाव के लिए वोट का आंदोलन राजीव शर्मा और अरिवंद शर्मा के पैनल द्वारा जोरो से चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार राजीव शर्मा ने लगभग तीन दशक से अंग्रेजी के अलग-अलग अखबारों में अपनी सेवा दी है, जबकि वरिष्ठ पत्रकार अरविंद शर्मा दो दशक से ज्यादा समय से हिंदी मीडिया में अपनी पहचान बनाए हुए हैं।
राजीव-अरविंद पैनल एक बड़े बदलाव की बात कर पत्रकारों के हित के लिए सरकार के सामने अपने अधिकारों की लड़ाई की बात कर रहे हैं।
अरविंद शर्मा पैनल का कहना है कि लंबे समय से कुछ लोगों का असोसिएशन पर कब्जा होने के कारण पत्रकारों का बहुत अहित हुआ है। बड़ी संख्या में योग्य पत्रकारों को मान्यता नहीं मिली, जबकि गलत तरीके से भारी संख्या में लोग मान्यता प्राप्त पत्रकार बन गए। यदि उनका पैनल जीत गया तो इस क्षेत्र में गंभीरता से काम करेंगे।
पैनल का कहना है कि अन्य राज्यों कि तरह पीआईबी पत्रकारों को भी सरकार की हाउसिंग सोसायटी में फ्लैट मिले, इसके लिए पैमाना तय किया जाएगा। साथ ही सीजीएचएस सुविधा को और पारदर्शी बनाया जाएगा। तीनों पैनल जोर अजमाइश में लगा है। प्रचार की गहमागहमी से प्रेस कल्ब ऑफ इंडिया में रौनक बनी हुई है, लेकिन बदलाव की बयार जोरों पर है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स