होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेटवर्क18: स्पोर्ट्स और वेबसाइट की कमान संभाल रहे एडिटर्स ने कहा 'गुडबाय'

नेटवर्क18: स्पोर्ट्स और वेबसाइट की कमान संभाल रहे एडिटर्स ने कहा 'गुडबाय'

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नेटवर्क18 से दो लोगों के अलग होने की खबर है। वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी और रोशन तमांग ने समूह से अलग हो रहे हैं। दोनों ने हाल ही में अपना इस्तीफा दिया था, और 31 मार्च यहां इन दोनों की आखिरी तारीख है। ग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नेटवर्क18 से दो लोगों के अलग होने की खबर है। वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी और रोशन तमांग ने समूह से अलग हो रहे हैं। दोनों ने हाल ही में अपना इस्तीफा दिया था, और 31 मार्च यहां इन दोनों की आखिरी तारीख है।

गौरतलब है कि नवंबर में दिग्विजय सिंह देव के इस्तीफे के बाद से क्रिकेट एडिटर के तौर पर मुखर्जी ही पूरे स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट का कमान संभाले हुए थे।

समूह से अलग होने की खबर की पुष्टि करते हुए मुखर्जी ने खुद को फाउंडर एम्प्लॉय के तौर पर बताया। उन्होंने बताया कि वे कंपनी के साथ इसके शुरुआती दिनों से जुड़े हुए हैं, और इसके साथ 12 सालों की एक लंबी यात्रा तय की है। फिलहाल वे जल्द ही अपनी नई पारी की घोषणा करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक उनकी कई नेटवर्क्स के साथ बात चल रही है, जहां वे एक बड़े रोल में नजर आ सकते हैं।

रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से सम्मानित मुखर्जी आने वाले समय में एक नए अवतार में दिखाई दे सकते हैं, यानी वे प्राइम टाइम न्यूज बुलेटिन को होस्ट करते नजर आ सकते हैं। हालांकि वे कहते हैं कि उन्होंने अभी भविष्य को लेकर कोई खास योजना नहीं बनाई है।

वहीं दूसरी तरफ, रोशन तमांग ने भी नेटवर्क18 से अलग होने की अपनी खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि फिलहाल मैं अभी कुछ दिनों की छुट्टी लूंगा।

तमांग ने पिछले साल अप्रैल में यह ग्रुप जॉइन किया था और तब से वे अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट न्यूज18.कॉम (News18.com) की जिम्मेदारी बतौर एडिटर संभाल रहे थे। तमांग की यहां यह दूसरी पारी थी, इससे पहले भी वे नेटवर्क18 का हिस्सा रह चुके हैं, जहां उन्होंने साल 2005 से 2009 तक काम किया। साल 2008 में उन्हीं के नेतृत्व में आईबीएनखबर.कॉम लॉन्च हुई थी। बाद में तमांग टाइम्स ग्रुप में चले गए और वहां वाइस प्रेसिडेंट (Content & Convergence) के तौर पर अपनी पारी संभाली, जिसके बाद वे राघव बहल के नए मीडिया वेंचर ‘द क्विंट’ से जुड़ गए और वेबसाइट को लॉन्च कराने में अपना अहम योगदान दिया। मीडिया में 20 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले रोशन तमांग राघव बहल की क्विंटिलियन मीडिया प्राइवेट लिमिटेड में हेड ऑफ प्रॉडक्ट के पद पर थे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

7 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago