होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नई दुनिया रायपुर के संपादक रवि भोई का इस्तीफा, कई संस्थानों में फेरबदल
नई दुनिया रायपुर के संपादक रवि भोई का इस्तीफा, कई संस्थानों में फेरबदल
समाचार4मीड़िया.कॉम ब्यूरो नई दुनिया, रायपुर के स्थानीय संपादक रवि भोई ने इस्तीफा दे दिया है। 1984 में देशबंधु रायपुर से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले रवि भोई शुरुआत में बिजनेस रिपोर्टर रहे। बाद में तक देशबंधु भोपाल में राजनीतिक एवं प्रशासनिक रिपोर्टर व मुख्य संवाददाता के रूप में दायित्व संभाला। 2006 में नईदुनिया से जुड़े और रायपुर संस्करण की शुर
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीड़िया.कॉम ब्यूरो नई दुनिया, रायपुर के स्थानीय संपादक रवि भोई ने इस्तीफा दे दिया है। 1984 में देशबंधु रायपुर से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले रवि भोई शुरुआत में बिजनेस रिपोर्टर रहे। बाद में तक देशबंधु भोपाल में राजनीतिक एवं प्रशासनिक रिपोर्टर व मुख्य संवाददाता के रूप में दायित्व संभाला। 2006 में नईदुनिया से जुड़े और रायपुर संस्करण की शुरुआत की। उनके साथ ही नई दुनिया रायपुर स्टेट ब्यूरो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे जयप्रकाश ने इस्तीफा देकर सन्मार्ग कोलकाता के साथ नई पारी की शुरुआत की है। वे यहाँ नेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालेंगे। तबादले से जुड़ी एक अन्य खबर के मुताबिक दैनिक भास्कर रायपुर के स्थानीय संपादक मनोज बिनवाल का तबादला इंदौर के लिए कर दिया गया है। उन्हें यहां डीबी स्टार का संपादक बनाया गया है। वर्तमान डीबीस्टार प्रभारी और समाचार संपादक मुकेश माथुर को राजस्थान भेजने की तैयारी कर ली गई है। पीपुल्स समाचार इंदौर छोड़कर युवा पत्रकार ताराचंद गुप्ता ने दैनिक जागरण, इलाहाबाद ज्वाइन कर लिया है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स