होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘GoNews’ के पंकज पचौरी बोले- सिर्फ डिग्री नहीं, करियर में इस बात का भी है विशेष महत्व
‘GoNews’ के पंकज पचौरी बोले- सिर्फ डिग्री नहीं, करियर में इस बात का भी है विशेष महत्व
‘मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट’ (Media & Media Education Summit) में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
‘मीडिया एंड मीडिया एजुकेशन समिट’ (Media & Media Education Summit) में ‘GoNews 24X7’ के फाउंडर और एडिटर-इन-चीफ पंकज पचौरी ने कहा, ‘1984 में लखनऊ से मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई की थी। इसके बाद मैने मीडिया के कई दिग्गजों के साथ काम किया। इसके बाद हमने ‘GoNews 24X7’ को शुरू किय़ा। मेरे कहने का मतलब है कि 1984 से 2018 के बीच मीडिया में काफी बदलाव आए हैं। हालांकि हम इस बात को लेकर हमेशा फेल रहे हैं, क्योंकि हम टेक्नोलॉजी के साथ नहीं चल रहे है। इसके अलावा यदि मीडिया एजुकेशन की बात करें तो कॉरपोरेट घरानों ने इसमें निवेश करने में अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है।’
उनका कहना था, ‘आज परेशानी रिपोर्टिंग स्तर पर नहीं, बल्कि एडिटर्स के स्तर पर है, जो यह तय करें कि क्या फेक है और क्या सही है। इसके अलावा रोजाना कुछ न कुछ नया सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए, मैं खुद भी रोजाना कुछ न कुछ नया सीखने और अपडेट रहने की कोशिश करता हूं, क्योंकि मेरा मानना है कि मीडिया की डिग्री से आपको किसी संस्थान में नौकरी मिलने में मदद भले ही मिल सकती है, लेकिन इसके बाद आपका ज्ञान ही काम आता है।’ उनका कहना था कि एडिटरशिप, मीडिया का बहुत ही जरूरी तत्व है और हमें इस पर काम करना चाहिए।
(फोटो: सुरेश गोला)
टैग्स