होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बड़े अखबार की स्वामित्व कंपनी पर ED का बड़ा एक्शन, 263 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

बड़े अखबार की स्वामित्व कंपनी पर ED का बड़ा एक्शन, 263 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त

<p style="text-align: justify;"><strong>समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।</strong></p> <p style="text-align: justify;">प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंग्रेजी अखबार 'द डेक्कन क्रोनिकल' के स्वामित्व वाली कंपनी  'डेक्‍कन क्रोनिकल होल्डिंग लिमिटेड'  की 263 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई कंपनी द्वारा बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लांड्रिंग के

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अंग्रेजी अखबार 'द डेक्कन क्रोनिकल' के स्वामित्व वाली कंपनी  'डेक्‍कन क्रोनिकल होल्डिंग लिमिटेड'  की 263 करोड़ की प्रॉपर्टी को जब्त कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई कंपनी द्वारा बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में है। कंपनी का आईपीएल की पूर्व हैदराबाद टीम का मालिकाना हक था।

निदेशालय के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि कंपनी व अन्य के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्ररिंग एक्‍ट (पीएमएलए) के विभिन्न प्रावधानों के तहत अनंतिम आदेश जारी किया गया है। इसके तहत कुल 263.10 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्तियां जब्त करने का आदेश दिया गया, जिनमें चल व अचल संपत्ति, शेयर, बैंक जमा, विदेशी मुद्रा प्राप्‍ति और लग्‍जरी कार शामिल हैं।

बता दें कि सीबीआई द्वारा दायर की गई एफआईआर के बाद ईडी ने यह आदेश जारी किया है।

यह मामला कंपनी द्वारा बैंक लोन धोखाधड़ी करने से छह सरकारी बैंकों कैनरा बैंक, आंध्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कॉरपोरेशन बैंक और आईडीबीआई बैंक को हुए 1161.93 करोड़ के नुकसान से जुड़ा है।

इस मामले में कैनरा बैंक ने कंपनी के मालिकों और अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई में शिकायत दर्ज कराई थी, क्योंकि इस बैंक से 357 करोड़ लिया गया था।

जांच एजेंसी ने अपनी जांच में बैंक की शिकायत को सही पाया था और उसके बाद ईडी से प्रॉपर्टी जब्त करने की अनुमति मांगी थी।

जांच में पाया गया कि डेक्‍कन क्रोनिकल ने अपने वित्‍तीय परिणामों में हेरफेर कर और पूर्व में लिए गए लोन का खुलासा किए बगैर बैंकों से कार्यशील पूंजी, पूंजीगत वस्‍तुओं की खरीद और छोटी अवधि के लिए लोन लिए। कंपनी ने 2004 से 2012 के दौरान 16 अलग-अलग बैंकों से 10,000 करोड़ रुपए मूल्‍य के 111 लोन लिए।

इन लोन की राशि का उपयोग निर्दिष्‍ट प्रयोजनों के इतर 20 ग्रुप कंपनियों और इकाइयों में निवेश करने, अधिक कीमत पर कंपनियों के अधिग्रहण करने, कार्गो एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए एयरबस को भुगतान करने और डेक्‍कन चार्जर्स के लिए आईपीएल फ्रेंचाइजी लेने के लिए बीसीसीआई को भुगतान किया गया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

10 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago