होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब देश के इस राज्य में भी शुरू होगा दूरदर्शन का चौबीस घंटे वाला चैनल...
अब देश के इस राज्य में भी शुरू होगा दूरदर्शन का चौबीस घंटे वाला चैनल...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पूर्वोत्तर में संवाद रणनीति के विस्तार के तहत सरकार जल्द ही अरुणाचल प्रदेश के लिए दूरदर्शन का विशेष चैनल ‘अरुण प्रभा’ शुरू करेगा, जिसके चलते सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने गुवाहाटी में मंगलवार को विशेष समीक्षा बैठक बुलाई है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पूर्वोत्तर में संवाद रणनीति के विस्तार के तहत सरकार जल्द ही अरुणाचल प्रदेश के लिए दूरदर्शन का विशेष चैनल ‘अरुण प्रभा’ शुरू करेगा, जिसके चलते सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने गुवाहाटी में मंगलवार को विशेष समीक्षा बैठक बुलाई है।
दरअसल सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के जरिए देश का चेहरा बदलने की घोषणा पर कदम तेज कर दिए हैं और इसी कड़ी में अपने अधीन कार्यान्वित होने वाली योजनाओं की गति बढ़ाने का फैसला किया है। इसीलिए यह बैठक बुलाई गई है।
इस बैठक में 24 घंटे के ‘अरुण प्रभा’ चैनल के शुरू किए जाने के साथ-साथ, मिजोरम में भारतीय जन संचार संस्थान के कैंपस निर्माण, सत्यजीत राय फिल्म संस्थान कोलकाता का ब्रांच अरुणाचल में खोले जाने के कार्यो की प्रगति समेत पूर्वोत्तर की संवाद और फिल्म से जुड़े अहम मसलों की समीक्षा की जाएगी।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स