होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दूरदर्शन और आकाशवाणी के बारे में प्रसार भारती ने दी ये खास जानकारी
दूरदर्शन और आकाशवाणी के बारे में प्रसार भारती ने दी ये खास जानकारी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। प्रसार भारती (Prasar Bharati) का कहना है कि लोगों को न्यूज बुलेटिन प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें अपनी भाषा में उच्च क्वालिटी का न्यूज बुलेटिन मिलता रहे, इसके लिए लगातार प्रक्रिया जा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रसार भारती (Prasar Bharati) का कहना है कि लोगों को न्यूज बुलेटिन प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें अपनी भाषा में उच्च क्वालिटी का न्यूज बुलेटिन मिलता रहे, इसके लिए लगातार प्रक्रिया जारी है। प्रसार भारती के अनुसार, इस कवायद का उद्देश्य यही है कि लोग आसानी से जान सकें कि उनके प्रदेश अथवा क्षेत्र में क्या हो रहा है और सबसे अच्छा उपाय यही है कि लोगों को उनकी भाषा में ही न्यूज बुलेटिन मिले। इससे ज्यादा से ज्यादा लोग प्रसार भारती से जुड़ेंगे, जिससे दर्शक संख्या बढ़ने के साथ ही इसके रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी होगी।
प्रसार भारती का कहना है कि इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए ‘दूरदर्शन’ (Doordarshan) अपनी 30 क्षेत्रीय न्यूज यूनिट (RNUs) से रोजाना 23 भाषाओं में 148 न्यूज बुलेटिन का प्रसारण करता है। वहीं ऑल इंडिया रेडियो (AIR) अपने मुख्यालय से 14 भारतीय भाषाओं में 52 न्यूज बुलेटिन प्रसारित किए जाते हैं। इसके अलावा यह अपनी 46 क्षेत्रीय न्यूज यूनिट से 77 भाषाओं और उपभाषाओं में भी 194 न्यूज बुलेटिन प्रसारित करता है। विभिन्न स्टेशनों से हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में भी बुलेटिन प्रसारित किए जाते हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
प्रसार भारती का कहना है कि दूरदर्शन और ऑल इंडिया दोनों का इस बात पर जोर रहता है कि लोगों को मिलने वाले न्यूज बुलेटिन में उच्च क्वालिटी का ध्यान रखा जाए। इसलिए इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स