होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस नए चैनल के लिए दूरदर्शन ने निकाले प्रोग्राम प्रपोजल्स, 31 तक कर सकते हैं अप्लाई
...इस नए चैनल के लिए दूरदर्शन ने निकाले प्रोग्राम प्रपोजल्स, 31 तक कर सकते हैं अप्लाई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दूरदर्शन ने अपने आने वाले 24*7 सैटेलाइट चैनल डीडी-अरुणप्रभा (DD-Arunprabha) के लिए प्रोग्राम प्रपोजल्स (Programme Proposals) मांगे हैं। चैनल के प्रसारण के लिए कमीशन कैटेगरी (Commissioned category) के तहत
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दूरदर्शन ने अपने आने वाले 24*7 सैटेलाइट चैनल डीडी-अरुणप्रभा (DD-Arunprabha) के लिए प्रोग्राम प्रपोजल्स (Programme Proposals) मांगे हैं। चैनल के प्रसारण के लिए कमीशन कैटेगरी (Commissioned category) के तहत प्रस्ताव जमा करने की तारीख पहले 17 जनवरी रखी गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 31 जनवरी कर दिया गया है।
Doordarshan invites Programme Proposals for the upcoming 24x7 satellite channel DD-Arunprabha. Read more at https://t.co/2EO8QoKfaO pic.twitter.com/fRLeZZ6CvY
— Prasar Bharati (@prasarbharati) December 29, 2016
निर्धारित प्रारूप में पूरी तरह से भरे हुए आवेदन फॉर्म सिर्फ डाक द्वारा निम्नलिखित पते पर 31 जनवरी 2017 की शाम पांच बजे तक भेजे जा सकते हैं। हाथ से दिए गए (Hand delivered) आवेदन फार्म किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किए जाएंगे। पत्र भेजने का पता है-- टीडी पांडे सेक्शन ऑफिसर पी-।।। (एनई) दूरदर्शन महानिदेशालय टॉवर-बी, दूरदर्शन भवन, कमरा नंबर-926 कॉपरनिकस मार्ग, नई दिल्ली-110001 किसी भी अन्य जानकारी के लिए ई-मेल (ddarunprabha@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर में और अधिक दर्शकों तक पहुंचने के लक्ष्य के तहत सार्वजनिक प्रसारणकर्ता प्रसार भारती इस क्षेत्र में नया चैनल ‘डीडी अरुणप्रभा’ शुरू करने जा रहा है। यह चैनल अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम के दर्शकों पर मुख्य रूप से ध्यान देगा, लेकिन साथ ही इस क्षेत्र के अन्य राज्यों के लिए भी उपयोगी सामग्री प्रसारित करेगा।
Last date to submit the proposals under Commissioned category for telecast on DD-Arunprabha has been extended from 17.01.2017 to 31.01.2017. pic.twitter.com/1htEe5VLfI — Prasar Bharati (@prasarbharati) January 11, 2017समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स