होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / Zee मीडिया समूह के पत्रकार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

Zee मीडिया समूह के पत्रकार पर अज्ञात लोगों ने किया हमला

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नवी मुंबई में जी मीडिया ग्रुप के एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आई है। अंग्रेजी दैनिक ‘डीएनए’ के पत्रकार सुधीर सुर्यवंशी पर अज्ञात लोगों ने तब हमला कर दिया, जब वे अपने दोस्त के साथ किसी काम से खारघर इलाके में गए थे। हमले में बुरी तरह घायल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नवी मुंबई में जी मीडिया ग्रुप के एक पत्रकार पर हमले की खबर सामने आई है। अंग्रेजी दैनिक ‘डीएनए’ के पत्रकार सुधीर सुर्यवंशी पर अज्ञात लोगों ने तब हमला कर दिया, जब वे अपने दोस्त के साथ किसी काम से खारघर इलाके में गए थे। हमले में बुरी तरह घायल पत्रकार को इलाज के लिए को मेडिसिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पत्रकारों से जुड़े संगठनों ने हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि अंग्रेजी दैनिक 'डीएनए' में काम करने वाले पत्रकार सुधीर सूर्यवंशी पनवेल में रहते हैं वे किसी काम से अपने दोस्त संतोष फटाटे के साथ खारघर इलाके में गए थे। स्विफ्ट कार का टायर पंचर हो जाने के बाद वे पंचर बनाने वाले की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शिल्प चौक इलाके में बाइक सवार चार-पांच लोग पहुंचे और उन्होंने सूर्यवंशी और उनके दोस्त की हॉकी स्टिक से पिटाई शुरू कर दी। हमला करने वालों ने अपने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था, जिसके चलते उनकी पहचान नहीं हो पाई। हमले के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए। फिलहाल हमले की वजह का भी पता नहीं चल पाया है।

नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने बताया ‘‘हमलावरों ने फटाटे की स्विफ्ट कार के टायर पंचर कर दिए। फटाटे और सूर्यवंशी इस कार से पनवेल से आए थे। हमले के बाद हमलावर मोटरसाइकिल पर बैठ कर फरार हो गए।’

वहीं महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री रंजीत पाटिल ने बताया कि आरोपियों का पता लगा कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। इस बीच, विभिन्न पत्रकार संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से यहां मुलाकात की और उन्हें राज्य में पत्रकारों को खतरे और हाल ही में पत्रकारों पर हुए हमले के बारे में भी बताया।

नई मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने दोनों से अस्पताल में जाकर मुलाकात की है। दोनों ने कहा कि वे हमलावरों को नहीं पहचानते लेकिन पुलिस को शक है कि सोसायटी चुनाव से जुड़ा एक महीने पुराना विवाद हमले की वजह हो सकता है। हालांकि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

कांग्रेस के विधायक अनंत गाडगिल ने विधानपरिषद में भी पत्रकार पर हुए हमले से जुड़ा मामला उठाया जिसके बाद गृहराज्यमंत्री (शहर) रणजीत पाटील ने मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago