होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार के पास रिवॉल्वर देख डीएम ने दिखाया सख्त रुख...

पत्रकार के पास रिवॉल्वर देख डीएम ने दिखाया सख्त रुख...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में डीएम का  एक पत्रकार के पास रिवॉल्वर देखकर पारा चढ़ गया। दरअसल, मामला शुक्रवार का है, जब दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र यादव समेत कुछ पत्रकार समाचार संकलन के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कार्यालय मे पहुंचे थे, तभी डी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में डीएम का  एक पत्रकार के पास रिवॉल्वर देखकर पारा चढ़ गया। दरअसल, मामला शुक्रवार का है, जब दैनिक जागरण के पत्रकार नरेंद्र यादव समेत कुछ पत्रकार समाचार संकलन के लिए जिला कलेक्ट्रेट के कार्यालय मे पहुंचे थे, तभी डीएम की नजर पत्रकार नरेंद्र यादव की कमर में लगी उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर पर पड़ी। इसके बाद डीएम भड़क गए और उन्होंने पत्रकार के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।

गौरतलब है कि दैनिक जागरण में आसाराम प्रकरण से संबंधित खबरें छापने की वजह से उन पर आसाराम के गुर्गों द्वारा कातिलाना हमला हो चुका है। इस वजह से सरकार की तरफ से उनकी सुरक्षा के लिए दो गनर और शस्त्र लाइसेंस दिया गया था।

जब इस मामले की खबर उत्तर प्रदेश जर्नाजिस्ट असोसिएशन (उपजा) को लगी, तो प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार शर्मा, जिलाध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, देवेंद्र देवा, राजबहादुर सिंह, अमरदीप रस्तोगी समेत दर्जनों की संख्या मे पत्रकार साथी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और उन्होंने कार्यालय मे बैठे डीएम को घेर लिया। इस दौरान जिलाधिकारी से काफी बहस हुई और बाद में जिलाधिकारी ने पत्रकार को ससम्मान रिवॉल्वर वापस लौटा दी।

पत्रकारों के घेराव करने और धरना देने की धमकी देने पर मामला बिगड़ते देख डीएम कर्ण सिंह चौहान बैकफुट पर आ गए और अपनी गलती मानते हुए पीड़ित पत्रकार नरेंद्र यादव से माफी मांगी, जिसके बाद सभी पत्रकार शांत हो गए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

6 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago