होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिव्य मराठी का महाराष्ट्र में एक साल पूरा

दिव्य मराठी का महाराष्ट्र में एक साल पूरा

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दैनिक भास्कर ग्रुप के मराठी अखबार दिव्य मराठी ने महाराष्ट्र में अपना एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दिव्य मराठी का पहला एडिसन 29 मई 2011 को औरंगाबाद में शुरू किया था। उसके कुछ समय अंतराल से चार और एडिशन नासिक, जलगांव, अहमदनगर और सोलापुर लॉन्च किये गये। दिव्य भास्कर के पाठकों के संख्या एवरेज इश्यू रिडरशिप के अनुसार 3

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दैनिक भास्कर ग्रुप के मराठी अखबार दिव्य मराठी ने महाराष्ट्र में अपना एक साल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। दिव्य मराठी का पहला एडिसन 29 मई 2011 को औरंगाबाद में शुरू किया था। उसके कुछ समय अंतराल से चार और एडिशन नासिक, जलगांव, अहमदनगर और सोलापुर लॉन्च किये गये। दिव्य भास्कर के पाठकों के संख्या एवरेज इश्यू रिडरशिप के अनुसार 3.42 लाख है। और साथ ही एक सर्वे में बताया गया है कि इसके पाठक 25+ आयुवर्ग के हैं। एक साल पूरा होने पर दैनिक भास्कर ग्रुप के महाराष्ट्र के बिजनेस हेड निशित जैन का कहना है कि दिव्य मराठी की सफलता यह दर्शाती है कि हम लोग पाठकों के साथ जुड़कर मार्केट में अपनी जगह बनाने में कामयाबी पाई है। आज के समय में दिव्य मराठी पांच एडिशनों के साथ सेंट्रल महाराष्ट्र के छोटे से शहर से लेकर जिले तक की पूरी कवरेज देता है। और सेंट्रल महाराष्ट्र मार्केट पूरे मार्केट की बजाय अच्छी मार्केट क्षमता रखता है। वहीं स्टेट हेड(एडिटोरियल) अभिलाष खांडेकर का कहना है कि दिव्य मराठी ने पाठकों की जरूरतों और रूचि को समझकर उनके साथ जुड़ने का प्रयास किय है। और दिव्य मराठी को शुरू करने का एक कदम बढ़ाकर हम लोग पाठकों को अपने साथ जोड़ने के वादे पर टिके रहे। यह अखबार पाठकों का पाठकों के लिए है। दैनिक भास्कर ग्रुप 13 राज्यों में अपने अखबार के 65 एडिशनों के साथ अपनी दखल रखता है। इसके हिंदी अखबार दैनिक भास्कर, गुजराती अखबार दिव्य भास्कर, मराठी अखबार दिव्य मराठी, हिंदी बिजनेस अखबार बिजनेस भास्कर, डिबी गोल्ड, डीबी स्टार और मैगजीन में अहा जिंदगी, बाल भास्कर, यंग भास्कर, लक्ष्य प्रकाशित हो रहे हैं। इसके साथ ही यह ग्रुप डिजिटल और रेडियो में भी अपनी दखल रखता है जिनमें इसका रेडियो स्टेशन माय एफएम 17 शहरों में मौजूद है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

19 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

19 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

19 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

19 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago