होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डिजिटलीकरण टेलीविजन का भविष्य: जवाहर सरकार

डिजिटलीकरण टेलीविजन का भविष्य: जवाहर सरकार

प्रसार भारती के सीईओ, जवाहर सरकार ने कहा है कि डिजिटलीकरण, टेलीविजन दर्शकों के लिए भविष्य का संकेत है। डिजिटलीकरण होने से कंटेंट प्रोवाइडरों को भी बिना किसी मध्यस्थ के यह मालूम हो सकेगा कि किस प्रोग्राम को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं। जवाहर सरकार ने आगे कहा, पूरी दुनिया ने डिजिटलीकरण का तहे दिल से स्वागत किया है। भारत में, पहले 100 मिलियन यानि 1

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

प्रसार भारती के सीईओ, जवाहर सरकार ने कहा है कि डिजिटलीकरण, टेलीविजन दर्शकों के लिए भविष्य का संकेत है। डिजिटलीकरण होने से कंटेंट प्रोवाइडरों को भी बिना किसी मध्यस्थ के यह मालूम हो सकेगा कि किस प्रोग्राम को दर्शक कितना पसंद कर रहे हैं। जवाहर सरकार ने आगे कहा, पूरी दुनिया ने डिजिटलीकरण का तहे दिल से स्वागत किया है। भारत में, पहले 100 मिलियन यानि 10 करोड़ लोग इंटरनेट के उपभोगकर्ता थे जिसमें तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। हम लोग, वर्तमान में, 300 मिलियन यानि 30 करोड़ इंटरनेट उपयोगकर्ताओं की संख्या होने की आशा कर रहे हैं। इसी समय, मोबाइल उपयोग करने वालों की संख्या, 900 मिलियन अर्थात 90 करोड़ के पास हो गई है और उसमें से अधिकांशत: लोग 2जी से 3जी सेवा की ओर बढ़ रहे हैं, जिसका सीधा सा अर्थ है कि ये सारे लोग मोबाइल से इंटरनेट का उपयोग कर रहे हैं। सरकार ने कहा कि कंटेंट का उपयोग करने वालों की एक बड़ी संख्या मौजूद है। उदाहरण के लिए, अगर हम 900 मिलियन अर्थात 90 करोड़ मोबाइल उपयोगकर्ताओं में से 200 मिलियन यानि 20 करोड़ को ही इंटरनेट का उपयोग करने वाला मानें तो भी यह एक बड़ी संख्या है। इसलिए, कंटेंट को प्रोवाइड कराने की बड़ी जरूरत है। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए आगे कहा, हर कोई, इस क्षेत्र में प्रवेश करना चाहता है। क्योंकि भविष्य डिजिटल है। इस संबंध में, कोई दूसरी राय नहीं हो सकती है। लेकिन इस क्षेत्र में किस तरह से प्रवेश करें, यह प्रश्न हो सकता है। सरकार ने कहा, बड़ी संख्या में, दर्शक टेलीविजन प्रोग्राम को मोबाइल और टेबलेट पर देख रहे हैं। सरकार ने आगे कहा, डिजिटलीकरण की इस प्रक्रिया में, व्यक्तिगत तौर पर मुझे लगता है कि, शहरों में रहने वाले दर्शक टेबलेट और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले दर्शक मोबाइल की ओर रुख कर रहे हैं। डिजिटल क्रांति आ चुकी है लेकिन नेटवर्किंग का क्या मोड होगा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 hour ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

14 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

40 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

1 hour ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 hour ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

13 hours ago