होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों पर भड़के DIG, बोले- हर सवाल का जवाब पुलिस ही क्यों दे
पत्रकारों पर भड़के DIG, बोले- हर सवाल का जवाब पुलिस ही क्यों दे
यूपी के पूर्वांचल में स्थित मऊ जिले में वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे आजमगढ मंडल के डीआइजी उदय शंकर जायसवाल पत्रकारों के सवाल पर इस कदर भड़क गए...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यूपी के पूर्वांचल में स्थित मऊ जिले में वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे आजमगढ़ मंडल के डीआइजी उदय शंकर जायसवाल पत्रकारों के सवाल पर इस कदर भड़क गए, कि उन्होंने पत्रकारों पर ही सवाल दाग दिए। उन्होंने कहा कि आखिर पत्रकार पुलिस पर ही सारे सवाल क्यूं उठाते हैं।
दरअसल, आजमगढ़ मंडल के डीआइजी उदय शंकर दो दिवसीय दौरे पर मऊ जिले में वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद पुलिस लाइन मीटिंग हाल में डीआइजी ने पत्रकार वार्ता की। इसी दौरान पत्रकारों ने आबकारी विभाग से जुड़ा एक सवाल पूछ दिया, जिससे डीआइजी महोदय पत्रकारों पर बिफर पड़े और कहने लगे कि बताओ ये भला कोई बात होती है। हर सवाल का जवाब पुलिस वाले ही दें।
उन्होंने कहा कि आप लोग कुछ सवाल परिवहन विभाग और आबकारी विभाग से भी पूछ लिया करिए। शराब पकड़नी हो तो पुलिस, अवैध वाहनों पर कार्यवाही करनी हो तो पुलिस। आखिर ये पत्रकार पुलिस पर ही सारे सवाल क्यूं उठाते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके विभाग का मामला हो उनसे जवाब मांगिए। हर सवाल का जवाब आखिर हम क्यूं दें।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स