होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली-एनसीआर से जल्द लॉन्च होगा दैनिक न्यूज 30
दिल्ली-एनसीआर से जल्द लॉन्च होगा दैनिक न्यूज 30
दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित पत्रिका न्यूज 30 समूह अब अपना दैनिक अखबार न्यूज 30 प्रकाशित करने की योजना बना रहा है। इस बारे में समाचार4मीडिया से बात करते हुये अखबार के संपादक विनीत शर्मा ने बताया कि हमारी ओर से सभी तैयारीयां तकरीबन पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि हम दैनिक न्यूज 30 को अगले महीने के अन्त तक लॉन्च करेगें। यह 1 रुपये कीमत वाला आठ पेज क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित पत्रिका न्यूज 30 समूह अब अपना दैनिक अखबार न्यूज 30 प्रकाशित करने की योजना बना रहा है। इस बारे में समाचार4मीडिया से बात करते हुये अखबार के संपादक विनीत शर्मा ने बताया कि हमारी ओर से सभी तैयारीयां तकरीबन पूरी कर ली गयी हैं। उन्होंने कहा कि हम दैनिक न्यूज 30 को अगले महीने के अन्त तक लॉन्च करेगें। यह 1 रुपये कीमत वाला आठ पेज का अखबार लोकल खबरों पर केन्द्रित होगा। विनीत ने भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुये कहा कि न्यूज30 अखबार प्रबंधन दिल्ली और एनसीआर के बाद उत्तराखंड एडिशन लाने की तैयारी में हैं। अखबार का देहरादून में आफिस तैयार किया जा रहा है। जहां वरिष्ठ पत्रकार राजीव त्यारी दैनिक न्यूज 30 के स्थानीय संपादक नियुक्त किये गये हैं। वे संस्थान से जुड़े ने पहले दैनिक जागरण और अमर उजाला में काफी समय तक कार्यरत रहे हैं। विनीत शर्मा ने यह भी बताया कि समूह दो पत्रिका मासिक न्यूज 30 औऱ आत्म बल न्यूज वीकली भी प्रकाशित कर रहा है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स