होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मधुसूदन आनंद और नवीन कुमार को मिलेगा ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

मधुसूदन आनंद और नवीन कुमार को मिलेगा ये प्रतिष्ठित पुरस्कार

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘दिल्ली हिंदी अकादमी’ 2016 के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बेहतरीन योगदान के लिए टीवी पत्रकार नवीन कुमार को सम्मानित करेगा, जबकि प्रिंट मीडिया में विशेष योगदान लिए यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद को देगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

‘दिल्ली हिंदी अकादमी’ 2016 के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बेहतरीन योगदान के लिए टीवी पत्रकार नवीन कुमार को सम्मानित करेगा, जबकि प्रिंट मीडिया में विशेष योगदान लिए यह सम्मान वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद को देगा।

दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अकादमी की उपाध्यक्ष और प्रतिष्ठित उपन्यासकार मैत्रेयी पुष्पा ने इसकी जानकारी दी।

बता दें कि दिल्ली हिंदी अकादमी हर साल सर्वश्रेष्ठ पत्रकारिता के लिए सम्मान देती है।

मैत्रेयी पुष्पा ने पुरस्कार का ऐलान करते हुए कहा कि दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और औरतों के अधिकारों को मुख्य धारा के विमर्श बनाने की हिम्मत नवीन कुमार को इस पुरस्कार का हकदार बनाती है। मैत्रेयी पुष्पा ने कहा कि नवीन जिस जोखिम के साथ पत्रकारिता कर रहे हैं मौजूदा दौर में वह आसान नहीं है।

बिहार के औरंगाबाद जिले के रहने वाले नवीन कुमार और यूपी के नजीबाबाद के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद को इसी महीने दिल्ली में होने वाले एक समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। बता दें कि इसके एवज में दोनों को एक-एक लाख रुपए की राशि, शॉल और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

नवीन कुमार ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लंबे समय तक काम किया है। वे सहारा समय, इंडिया टीवी, स्टार न्यूज (अब एबीपी न्यूज) और आजतक में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इन दिनों वे न्यूज24 में डिप्टी एडिटर पर पर कार्यरत हैं और रात 10 बजे आने वाले कार्यक्रम ‘ये है इंडिया’ को होस्ट करते हैं।

वहीं देश के वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार मधुसूदन आनन्द हिंदी दैनिक अखबार ‘नईदुनिया’ के संपादक रह चुके हैं। उन्होंने ‘नवभारत टाइम्स’ में कार्यकारी संपादक के रूप में भी काम किया है।

1974 में उन्होंने टाइम्स प्रकाशन समूह के संपादकीय विभाग में कदम रखा और इस दौरान उन्होंने देश के नामी संपादक सच्चिदानन्द हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय, राजेन्द्र माथुर, धर्मवीर भारती, अक्षय कुमार जैन और रघुवीर सहाय के साथ काम किया। आनन्द कुछ अरसे के लिए दैनिक जागरण, दिल्ली के संपादक भी रहे। 1979 से 1982 तक वे ‘रेडियो वॉयस ऑफ जर्मनी’ के हिंदी विभाग में संपादक रहे।

आनन्द ने राजेन्द्र माथुर संचयन का संपादन भी किया। वे अच्छे कहानीकार और कवि भी हैं। उनके कहानी संग्रह ‘करौंदे का पेड़’, ‘साधारण जीवन’, ‘बचपन और थोड़ा सा उजाला’ चर्चित रहे हैं।

आनन्द को कई बार पत्रकारिता में विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।.

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

18 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago