होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों को जान से मारने की धमकी मामले पर CM ने अपनाया यह रुख...
पत्रकारों को जान से मारने की धमकी मामले पर CM ने अपनाया यह रुख...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दैनिक भास्कर के पॉलिटिकल एडिटर विनोद यादव और ‘जी24 तास’ के एडिटर डॉक्टर उदय निरगुडकर को जान से मारने की मिली धमकी के मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन मुख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दैनिक भास्कर के पॉलिटिकल एडिटर विनोद यादव और ‘जी24 तास’ के एडिटर डॉक्टर उदय निरगुडकर को जान से मारने की मिली धमकी के मामले को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल को दिया।
दरअसल हाल ही में ‘जी24 तास’ के एडिटर डॉक्टर उदय निरगुडकर ने महाराष्ट्र असोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) के हड़ताल की खबर अपने चैनल पर दिखाई थी, जिसके बाद कुछ कथित लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।
वहीं दूसरी तरफ, दैनिक भास्कर के पॉलिटिकल एडिटर विनोद यादव ने एक पत्रकार परिषद में प्रश्न पूछा था, जिसके बाद युवा कांग्रेस के उत्तर मुंबई जिलाध्यक्ष राम आसरे चौहान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जुहू पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक ने भी यादव की शिकायत को गंभीरता से न लेते हुए एफआईआर की जगह एनसीआर दर्ज की।
विधानसभा और सरकार कवर करने वाले संवाददाताओं के संगठन ‘मंत्रालय एवं विधिमंडल वार्ताहार संघ’ के साथ ‘पत्रकार हल्ला विरोधी कृति समिति’ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से विधान भवन में मुलाकात कर उन्हें आवेदन पत्र सौंपा और डॉ. निरगुटकर और यादव को जान से मिली धमकी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने डॉ. निरगुडकर के मामले में तीन दोषी डॉक्टरों पर कठोर कार्रवाई करने और यादव मामले में पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में मंत्रालय एवं विधिमंडल वार्ताहार संघ के अध्यक्ष दिलीप सपाटे, कार्यवाहक विवेक भावसार, पत्रकार हल्लाविरोधी कृति समिति के अध्यक्ष एसएम देशमुख, किरण नाईक, राज्य अधिस्वीकृति समिति के अध्यक्ष यदु जोशी आदि सदस्य उपस्थित थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स