होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / रुक सकते हैं 304 अखबारों-पत्रिकाओं को मिलने वाले सरकारी विज्ञापन, देखें सूची !
रुक सकते हैं 304 अखबारों-पत्रिकाओं को मिलने वाले सरकारी विज्ञापन, देखें सूची !
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (DAVP) ने ऐसे अखबारों और पत्रिकाओं को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अपने मासिक अंक (Monthly Copies) पत्र सूचना कार्यालय (PIB) अथवा (DAVP) के कार्यालय में जमा नहीं कराए है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (DAVP) ने ऐसे अखबारों और पत्रिकाओं को नोटिस जारी किया है, जिन्होंने अपने मासिक अंक (Monthly Copies) पत्र सूचना कार्यालय (PIB) अथवा (DAVP) के कार्यालय में जमा नहीं कराए हैं। DAVP के पैनल में ऐसे 804 अखबार अथवा पत्रिकाएं हैं, जिन्होंने अक्टूबर 2016 से फरवरी 2017 के बीच के मासिक अंक जमा नहीं कराए हैं।
प्रिंट मीडिया ऐडवर्टाइजिंग पॉलिसी 2016 के क्लॉज-13 के अनुसार, DAVP के पैनल में शामिल सभी समाचार पत्र अथवा पत्रिकाओं को अपने मासिक अंक अगले महीने की 15 तारीख से पहले निदेशालय के समक्ष जमा कराने होते हैं। ऐसा न करने पर ऐसे अखबारों अथवा पत्रिकाओं को दिया जाने वाला विज्ञापन बंद किया जा सकता है।
इस संबंध में DAVP द्वार हर महीने एडवाइजरी जारी की जाती है। इसके बावजूद इन पब्लिशर्स द्वारा संबंधित विभाग में अपने मासिक अंक जमा नहीं कराए हैं। DAVP के एडिशनल डीजी सत्येंद्र प्रकाश की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि ऐसे पब्लिकेशंस को प्रिंट मीडिया ऐडवर्टाइजिंग पॉलिसी 2016 के क्लॉज-26(बी) के अनुसार निलंबित (Suspended) किया जा रहा है। इन अंकों को सक्षम प्राधिकारी के अप्रूवल के बाद जमा कराया जाना है।
यहां देखें सूची:
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स