होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / कांग्रेस ने सोशल मीडिया को बनाया खास 'हथियार', खर्च कर रही इतने करोड़

कांग्रेस ने सोशल मीडिया को बनाया खास 'हथियार', खर्च कर रही इतने करोड़

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों ने...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के साथ ही तमाम राजनीतिक दलों ने सक्रियता बढ़ा दी है। अब जब चुनावों में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘जंग’ तेज कर दी है। कांग्रेस ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जोर-शोर से मोर्चा खोल दिया है।

इस मामले से जुड़े सूत्र के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार,चुनावी दौर में विभिन्न मीडिया कैंपेन पर पार्टी 200 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर रही है। इस बारे में विश्वस्त सूत्र का कहना है, ‘2014 के चुनावों के मुकाबले पार्टी का सोशल मीडिया बजट कम से कम 10 गुना बढ़ गया है। देश में ऐसी कई जगह हैं, जहां पर जलापूर्ति सुचारु नहीं है, लेकिन वहां पर इंटरनेट है। ऐसे में पार्टी किसी भी वोटर को हाथ से जाने नहीं देना चाहती है।’ कांग्रेस ने अपने मीडिया, आउटडोर और सोशल मीडिया कैंपेन के लिए तीन कंपनियों-‘ Niksun’, ‘Silver Push’ और ‘Design Boxed’ का चयन किया है। बताया जाता है कि इस लिस्ट में अब ‘Percept’ कंपनी को भी शामिल किया गया है।  

विशेषज्ञों का भी यही मानना है कि इन चुनावों में सोशल मीडिया सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण कैंपेन टूल के रूप में उभरा है। ‘Emkay Globa’ कंपनी के डिप्टी हेड नवल सेठ का कहना है, ‘वर्ष 2014 के मुकाबले सोशल मीडिया काफी बदल चुका है। इसके द्वारा कम समय में ही ज्यादा लोगों तक पहुंच बनाई जा सकती है। यही कारण है कि राजनीतिक दल इस माध्यम का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं।’ क्रिएटिव ऐड टेक एजेंसी ‘AliveNow’ के सीईओ अद्विथ धुड्‌डू के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स की ज्यादा पहुंच और प्रभाव को देखते हुए सभी प्रमुख राजनीतिक दल इन पर ज्यादा खर्च कर रहे हैं। धुड्‌डू के अनुसार, ‘सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव का एक बड़ा कारण यह भी है कि इसके द्वारा ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी बात रख सकते हैं, जबकि टीवी में ऐसा नहीं है। सिर्फ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर ही महत्वपूर्ण नहीं हैं, वॉट्सऐप, शेयरचैट और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स भी कम महत्वपूर्ण नहीं हैं।’

कांग्रेस की सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी की बात करें तो सोशल मीडिया पर जो कैंपेन चलाए जा रहे हैं, उनमें विडियो, ग्राफिक्स, सॉन्ग और हैशटैग का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनकी थीम भी ऐसी रखी जा रही है, जिसमें कांग्रेस का समर्थन और बीजेपी का विरोध दिखाई दे। सूत्रों का कहना है कि ‘#ShutTheFakeUp’ कैंपेन की सफलता से यह स्पष्ट हो गया है कि इस तरह के कैंपेन सोशल मीडिया पर हिट हैं। आने वाले दिनों में इस तरह के कम से कम दस सोशल मीडिया कैंपेन और आएंगे।

सूत्रों का यह भी कहना है, ‘वोटिंग सीजन में इंस्टाग्राम गेमचेंजर की भूमिका में है। हालांकि फेसबुक का इस्तेमाल भी अच्छा है, लेकिन उस पर दूसरी तरह का कंटेंट भी बहुत है, जबकि इंस्टाग्राम पर सिर्फ पिक्चर्स होती हैं और लोगों के दिमाग पर इनका ज्यादा प्रभाव पड़ता है। फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और ट्विटर के अलावा पार्टी जल्द ही लोगों को सीधे फोन करने का कैंपेन भी शुरू करेगी।’ बताया जाता है कि सोशल मीडिया कैंपेन के लिए विडियो का भी काफी इस्तेमाल किया जा रहा है और इसके लिए एक से पांच मिनट की अवधि के विडियो तैयार किए जा रहे हैं। प्रत्येक विडियो पर 25 हजार से पांच लाख रुपए तक खर्च किए जा रहे हैं।


टैग्स सोशल मीडिया कांग्रेस चुनाव 2019 चुनाव अभियान
सम्बंधित खबरें

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

23 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

42 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

1 day ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

1 day ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

3 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

4 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

42 minutes ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

23 minutes ago

नई रफ्तार की तैयारी में SPNI, लीडरशिप ढांचे को दी मजबूती

भारत में सोनी पिक्टर्स नेटवर्क (SPNI) अपने लीनियर ऐड सेल्स लीडरशिप टीम में बड़ा बदलाव कर रहा है।

4 hours ago