होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब मीडिया में यूपी कांग्रेस की बात रखेगी ये नई टीम...
अब मीडिया में यूपी कांग्रेस की बात रखेगी ये नई टीम...
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने प्रवक्ताओं की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बाद अब मीडिया टीम की घोषणा कर दी है। यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने शनिनार को 14 सदस्यों की नई मीडिया टीम घोषित की है। राज बब्बर ने इसकी जानकारी करते हुए सभी मीडिया प्रभारियों की सूची जारी की। इस टीम में कुछेक को छोड़कर पुराने प्रवक्ताओं को टीम में जगह दी गई है।
प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ताओं की सूची में राजीव बक्शी, हिलाल नकवी, ओंकारनाथ सिंह, अशोक सिंह, शुचि विश्वास, जीशान हैदर, उमाशंकर पांडेय, शैफ अली नकवी, अनूप पटेल, अंशू अवस्थी, मुकेश सिंह चौहान, तनुज पुनिया, विशाल राजपूत, सचिन रावत को जगह दी गई है।
इसके अलावा इनपुट डिवीजन में सुबोध श्रीवास्तव, प्रो. अजीत पांडेय, डॉ. मंजू और मंसूर अली और विशेष आमंत्रण में वीरेंद्र मदान, अमर नाथ अग्रवाल, द्विजेंद्र त्रिपाठी, सुरेंद्र राजपूत को जगह दी गई है।
बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने 20 जून को कांग्रेस प्रवक्ताओं का पैनल भंग किया था और नए पैनल के गठन के लिए 28 जून को परीक्षा का आयोजन कांग्रेस कार्यालय में किया गया था। इसमें करीब 70 लोगों ने ये परीक्षा दी। उत्तर प्रदेश में प्रवक्ताओं का ये परीक्षा पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और राष्ट्रीय मीडिया को-आर्डिनेटर राहुल गुप्ता की देखरेख में हुई।
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स