होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सोनी टीवी ने कपिल शर्मा को दिया ये अल्टीमेटम...

सोनी टीवी ने कपिल शर्मा को दिया ये अल्टीमेटम...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद कपिल पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ की गिरती टीआरपी की वजह से सोनी चैनल न

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंच चुके कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद कपिल पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ की गिरती टीआरपी की वजह से सोनी चैनल ने कपिल को एक महीने का अल्टीमेटम दे दिया है। अगर वे बायकॉट कर चुके सदस्यों और चैनल की टीआरपी को वापस लाने में सफल हो जाते हैं, तो चैनल कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू करने को लेकर सोच सकती है, वरना इस शो को बंद कर दिया जाएगा।

दरअसल, शो की टीआरपी लगातार गिरती जा रही है। कभी टीआरपी की लिस्ट में टॉप 5 में रहने वाला यह शो आजकल टॉप 10 से भी बाहर है। पिछले साल 23 अप्रैल को शुरू हुए इस प्रोग्राम को इसी महीने रिन्युअल होना था। यह डील 106 करोड़ रुपए में तय हुई थी, लेकिन लगातार गिरती टीआरपी और कपिल की छवि खराब होने की वजह से शो पर तलवार लटक गई है।

कपिल और सुनील की लड़ाई का असर साफ तौर पर नजर आ रहा है। इससे नकारात्मक पब्लिसिटी हुई है। यूट्यूब पर भी शो को लाइक्स से कई गुना ज्यादा डिस्लाइक्स मिले हैं।

आपको बता दें सुनील ग्रोवर से कपिल के झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर, सुगंधा मिश्रा, चंदन प्रभाकर और अली असगर ने 'द कपिल शर्मा शो' छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सुनील ग्रोवर और उनके साथी का शो में वापसी करने का फिलहाल कोई मूड नहीं हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

8 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago