होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘कलर्स’ और ‘सहारा वन’ ने मिलाया हाथ
‘कलर्स’ और ‘सहारा वन’ ने मिलाया हाथ
कलर्स ने हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल, सहारा वन के साथ एक म्यूजिकल रियलिटी शो सुर क्षेत्र के लिए टाई-अप किया है। यह पहला समय है जब हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट क्षेत्र के दो प्लेयर्स, एक साथ, संगीत प्रेमियों के लिए एक अनोखा कार्यक्रम लेकर आए हैं। इस कार्यक्रम का प्रोडक्शन सहारा वन और साईंबाबा टेलीफिल्मस, सुर-क्षेत्र मिलकर कर रहा है। इसमें, इंडियन टीम
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
कलर्स ने हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल, सहारा वन के साथ एक म्यूजिकल रियलिटी शो सुर क्षेत्र के लिए टाई-अप किया है। यह पहला समय है जब हिन्दी जनरल एंटरटेनमेंट क्षेत्र के दो प्लेयर्स, एक साथ, संगीत प्रेमियों के लिए एक अनोखा कार्यक्रम लेकर आए हैं। इस कार्यक्रम का प्रोडक्शन सहारा वन और साईंबाबा टेलीफिल्मस, सुर-क्षेत्र मिलकर कर रहा है। इसमें, इंडियन टीम का नेतृत्व हिमेश रेशमिया और पाकिस्तानी टीम का नेतृत्व आतिफ असलम करेंगे। इन दो देशों के इस रियलिटी शो में भारत से आशा भोंसले, पाकिस्तान से आबिदा परवीन और बांग्लादेश से रूना लैला, जो संगीत के क्षेत्र में इस उपमहाद्वीप में किवदंतियां बन चुकी हैं, जज के तौर पर रहेंगी। इस अवसर पर बात करते हुए, कलर्स के सीईओ, राज नायक ने कहा, संगीत में ऐसी अद्भूत क्षमता है जो लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करता है। और आज इसने दो चैनलों को एक साथ लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सुर-क्षेत्र से कलर्स नॉन-फिक्शन कंटेंट क्षेत्र में एक नया मुकाम बनायेगा, और हम लोग इसके लिए काफी उत्साहित हैं। इस शो की एंकरिंग बॉलीवुड की नायिका आयशा टाकिया करेंगी। इस एपिसोड में, पाकिस्तान से गुलाम अली, हादिका कियानी, सज्जाद अली और सुरेश वाडकर, इस्माइल दरबार, अलका याग्निक और सपना मुखर्जी जैसी महान गायक/गायिका भी उपस्थित होंगे। सहारा वन, के असिस्टेंट डायरेक्टर वर्कर, सुरेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, यहां तक कि सरहदें दो देशों को विभाजित कर देती है, संगीत हमेशा से, लोगों में सामंजस्य को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस संगीतमय रियलिटी शो से दोनों देशों के सबसे प्रतिभावान गायकों को सुनने का मौका दर्शकों को मिलेगा। हम लोग कलर्स के साथ इस टाई-अप सुर क्षेत्र से काफी उत्साहित हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स