होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी को मिला नया ठिकाना...

वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी को मिला नया ठिकाना...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। नेटवर्क18 को हाल ही में अलविदा कहने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी को अब नया ठिकाना मिल गया है। वे अब कार्तिकेय शर्मा के आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) के साथ जुड़ गए हैं। मुखर्जी ने एक्सचेंज4मीडिया को बता

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

नेटवर्क18 को हाल ही में अलविदा कहने वाले वरिष्ठ पत्रकार संजीब मुखर्जी को अब नया ठिकाना मिल गया है। वे अब कार्तिकेय शर्मा के आईटीवी नेटवर्क (ITV Network) के साथ जुड़ गए हैं। मुखर्जी ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि उन्होंने बतौर सीनियर एडिटर ‘न्यूजX’ (NewsX) जॉइन किया है।

अंग्रेजी भाषा के इस न्यूज चैनल में  वे एक प्राइम टाइम न्यूज शो को होस्ट करेंगे जिस पर अभी काम चल रहा है, साथ ही स्पोर्ट्स कवरेज के नेतृत्व की भी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर डाली गई है। ‘न्यूजX’ में पहली बार स्क्रीन के सामने वे 19 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट हरीश साल्वे का इंटरव्यू लेते नजर आए, जो केंद्रीय कैबिनेट द्वारा लाल बत्ती के प्रयोग पर प्रतिबंध के मुद्दे पर था।

31 मार्च, 2017 को मुखर्जी ने सीएनएन-न्यूज18 में अपनी 12 साल की लंबी यात्रा को विराम दिया था। वे इस कंपनी के साथ इसके शुरुआती दिनों से जुड़े हुए थे।

गौरतलब है कि टाइम्स नाउ से अरनब गोस्वामी के जाने के बाद न्यूज X के दो बड़े नाम राहुल शिवशंकर और हेक्टर केनेथ अचानक न्यूज X छोड़कर टाइम्स नाउ चले गए थे, ऐसे में मुखर्जी के आने से न्यूज X की एडिटोरियल टीम को एक सीनियर साथी मिला है।

मुखर्जी को प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

1 hour ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago