होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इन खासियतों के साथ लॉन्च हुई CNN Business
इन खासियतों के साथ लॉन्च हुई CNN Business
आजकल डिजिटल का जमाना है और कोई भी बिजनेस इससे अछूता नहीं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
आजकल डिजिटल का जमाना है और बिजनेस भी इससे अछूता नहीं है। लोगों की इसी जरूरतों के समझते अंतरराष्ट्रीय मीडिया नेटवर्क 'सीएनएन' (CNN) ने नई वेबसाइट 'सीएनएन बिजनेस' (CNN Business) लॉन्च की है। इसमें नए लुक और एडिटोरियल पर फोकस बढ़ाने के साथ ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में नया ब्यूरो खोला गया है। इसके लिए स्टाफ की नियुक्ति भी की गई है। वर्ष 2001 में लॉन्च हुई ‘सीएनएन मनी’ (CNNMoney) अब अस्तित्व में नहीं है।
नई साइट में न्यूज, एनालिसिस, मार्केट डाटा और ओपिनियन तो शामिल होगा ही, वहीं इसे इस तरह डिजाइन किया गया है, जिसके द्वारा यह बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने के इच्छुक लोगों को काफी आकर्षित करेगी।
चैनल की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि समय के साथ टेक्नोलॉजी काफी बदल गई है और इसने बिजनेस को भी प्रभावित किया है। सीएनएन बिजनेस के वाइस प्रेजिडेंट और जनरल मैनेजर जेसन फर्कस (Jason Farkas) ने कहा कि आज के समय में हमें ये समझना होगा कि सभी कंपनियां टेक्नोलॉजी के साथ चल रही हैं और इसी के अनुसार सभी को काम करना होगा। उन्होंने कहा कि नए फ्रेंचाइजी और वर्टिकल्स के अलावा सीएनएन बिजनेस लाइव स्ट्रीमिंग प्रोग्रामिंग को भी तैयार करना जारी रखेगा।
टैग्स