होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BARC Ratings: अंग्रेजी के इस चैनल ने Times Now को दी मात

BARC Ratings: अंग्रेजी के इस चैनल ने Times Now को दी मात

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। देश में टीवी व्युअरशिप मापने वाली कंपनी ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) की रेटिंग में एक अद्भुत बदलाव देखने को मिला। दरअसल ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV18) ने देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) को पीछे छ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

देश में टीवी व्युअरशिप मापने वाली कंपनी ‘बार्क इंडिया’ (BARC India) की रेटिंग में एक अद्भुत बदलाव देखने को मिला। दरअसल ‘सीएनबीसी टीवी18’ (CNBC TV18) ने देश के सबसे अधिक देखे जाने वाले अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘टाइम्स नाउ’ (Times Now) को पीछे छोड़ दिया। ‘बार्क’ की रेटिंग (All India (U+R), AB M22+) के मुताबिक, 14वें हफ्ते (1 से 7 अप्रैल, 2017 के बीच) में ‘सीएनबीसी टीवी18’ ने 630 (000s) इम्प्रेशंस की रेटिंग दर्ज की, जबकि इस बीच ‘टाइम्स नाउ’ ने 562 (000s) इम्प्रेशंस की रेटिंग दर्ज की है।

बता दें कि ‘बार्क इंडिया’ ने ‘अंग्रेजी जनरल न्यूज’ और ‘अंग्रेजी बिजनेस न्यूज’ नाम से अंग्रेजी न्यूज सेगमेंट की दो कैटेगरी बांटी हैं। इन कैगरीज के तहत यदि चैनल का आंकलन करें तो, ‘सीएनबीसी टीवी18’ अंग्रेजी बिजनेस न्यूज कैटेगरी में टॉप पोजिशन पर है, जबकि ‘टाइम्स नाउ’ अंग्रेजी जनरल न्यूज कैटेगरी में नंबर-1 पर है।

शायद ऐसा पहली बार हुआ है कि दूसरी कैटेगरी के चैनल ने इस तरह की बेहतरीन परफॉर्मेंश दिखाई हो, क्योंकि एक ही भाषा में प्रसारित हो रहे दो अलग-अलग जॉनर के चैनलों में हमेशा ही अंग्रेजी जनरल न्यूज चैनल ने बाजी मारी है। हालांकि बेनेट कोलमैन की स्ट्रैटजिक बिजनेस यूनिट (SBU) ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।

टाइम्स नेटवर्क के एमडी और सीईओ एम.के. आनंद ने कहा, ‘यह बड़ी अजीब सी स्थित है और सही मायने में इसका वास्तविकता से कोई नाता नहीं है। यह नई चीज बार्क के अपडेट होने के बाद हुई है। यहां तक कि हमारा खुद के बिजनेस चैनल ‘ईटी नाउ’ (ET Now) का नंबर भी बढ़ा है। लेकिन सही मायने में हमने इसकी जानकारी बार्क को भी दी है और और इस मामले में हम उनके हस्तक्षेप का इंतजार कर रहे हैं।’

लेकिन, ‘नेटवर्क18’ (Network18) ने  टाइम्स नेटवर्क की इस बात का खंडन किया है और कहा है कि बार्क के विस्तार होने से पहले ही, यानी साल 2017 के तीसरे हफ्ते से ‘सीएनबीसी टीवी18’ की रेटिंग बढ़ने से बिजनेस न्यूज जॉनर भी नई दिशा की ओर बढ़ रहा था। भारतीयों की टेलिविजन देखने की आदतों का पता लगाने के उद्देश्य से किए गए एक सर्वे के बाद, साल 2017 के आठवें हफ्ते में यानी 18-24 फरवरी के बीच बार्क ने खुद को अपडेट किया, दरअसल ऐसा इसलिए किया क्योंकि भाषा को प्राथमिकता देने और बदलती जनसांख्यिकी को ध्यान में रखते हुए और भी सटीक रेटिंग प्रदान करने के साथ-साथ कई अन्य मुद्दे भी जरूरी हो गए थे।

बार्क के अपडेट होने पर आनंद कहते हैं कि अंग्रेजी बिजनेस न्यूज जॉनर में 162% की वृद्धि हुई है, जबकि अंग्रेजी जनरल न्यूज जॉनर में केवल 68% वृद्धि दर्ज हुई है। उनके मुताबिक, इस तरह के एकतरफा बदलाव चीजों को भटका रहा है, क्योंकि जनरल न्यूज जॉनर कैटेगरी में साल 2017 के 11वें हफ्ते में विधानसभा चुनाव परिणाम जैसी महत्वपूर्ण घटनाएं शामिल थीं।

हालांकि, इस मामले पर बार्क इंडिया ने कहा है कि अंग्रेजी जनरल न्यूज और अंग्रेजी बिजनेस न्यूज पर नए यूनिवर्स एस्टीमेट (UE) के प्रभाव ने बहुत परिवर्तित नहीं किया है। बार्क इंडिया के मुताबिक (All India, AB M22+ target audience data), अंग्रेजी जनरल न्यूज और अंग्रेजी बिजनेस न्यूज की यह बढ़त क्रमश: 68% और 75% आंकी गई है।

बार्क के सीईओ पार्थो दास गुप्ता ने कहा, ‘सही मायने में अंग्रेजी जनरल न्यूज की तुलना में अंग्रेजी बिजनेस न्यूज बहुत ही छोटा जॉनर है और यह बढ़त केवल पर्सेंटेज पर दिखाना उचित नहीं है।’

अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनलों की पहुंच समान अनुपात में बढ़ी है, टाइम्स नाउ ने सीएनबीसी टीवी18 को लेकर दावा किया, ‘यह टाइम स्पेंट के मामले में अस्वाभिक वृद्धि है जो सीएनबीसी टीवी18 के लिए कृत्रिम लाभ पैदा कर रही है। बार्क के अपडेट होने के बाद उनका हर दिन टीएसवी TSV (Time spent viewing)  औसतन 10 मिनट से बढ़कर 21 मिनट हो गया है। आनंद के मुताबिक, इस तरह से दर्शकों की संख्या में हुई वृद्धि चिंता का विषय है, जबकि इस दौरान कोई विशिष्ट न्यूज इवेंट भी नहीं हुआ है।

वहीं इसके उलट नेटवर्क18 ने एक्सचेंज4मीडिया को बताया कि यदि सही मायने में देखें तो साल 2017 में कई आर्थिक और बाजार संबंधी बदलाव हुए हैं, जिनमें शेयर मार्केट के रुझान, आम बजट, जीएसटी विधेयक का पास होना, भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक मौद्रिक नीति, टाटा (ग्रुप) के शीर्ष स्तर पर बदलाव आदि घटनाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं की व्यापक कवरेज से ही ‘सीएनबीसी टीवी18’ ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा है।

वही दूसरी तरफ, आनंद का कहना है कि ‘सीएनबीसी टीवी18’ को TVTs (television viewership in thousands) में 356% की औसत वृद्धि का अनुभव है और यह अनुभव यूनिवर्स अपडेट होने से पहले के हैं, जिसमें (other 1mn+ markets” comprising “smaller 1mn+ markets) आंध्र प्रदेश, बिहार, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। आनंद ने जोर देते हुए कहा कि ये अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनलों का ‘मुख्य बाजार’ नहीं हैं। कुल 560 TVTs (कुल सीएनबीसी टीवी18 दर्शकों की संख्या का 44%) में से 247 TVTs अकेले इस बाजार से आ रही है और अधिकांश बढ़त बाजार में असामान्य TSV के चलते है।

अपने पुरानी बातों पर कायम रहते हुए 'सीएनबीसी टीवी18' ने तर्क दिया कि साल 2017 के पांचवें हफ्ते से मार्केट ऑर्स (09: 00-16: 00 बजे तक) के दौरान उनकी व्युअरशिप ‘टाइम्स नाउ’ के प्राइम टाइम (17: 00-24: 00 बजे तक) की व्युअरशिप के मुकाबले आगे रही है। पिछले कुछ हफ्तों में ‘टाइम्स नाउ’ के दर्शकों की संख्या में गिरावट आई है, जिसके परिणामस्वरूप ‘सीएनबीसी टीवी18’ में टाइम्स नाउ से साल 2017 के 14वें हफ्ते में आगे निकल गया है।

नेटवर्क18 ने तर्क दिया कि 14वें हफ्ते में सीएनबीसी टीवी18 के दर्शकों की संख्या बड़े शहरों में टाइम्स नाउ के मुकाबले ज्यादा रही, साथ ही साथ उसकी 10-17 (लाख) pop strata ज्यादा थी। All India 1Mn+ (Mega Cities+10-75L) ट्रेंड्स का हवाला देते हुए नेटवर्क18 ने  कहा कि साल 2017 के 11वें हफ्ते को छोड़ दिया जाए तो वे 9वें हफ्ते से टाइम्स नाउ से आगे रहे हैं, क्योंकि 11वें हफ्ते में विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। यानी कहा जा सकता है कि यूनिवर्स सैम्पल के विस्तार से दोनों कैटेगरी के चैनलों  पर प्रभाव पड़ा है।

वहीं पार्थो दास गुप्ता ने कहा, ‘नई यूई (UE) से टीवी देखने वाले व्यक्तिगत व्यक्तियों की संख्या और घरों में टीवी की संख्या दोनों में ही महत्वपूर्ण वृद्धि देखी गई है। यह वृद्धि केवल बाजार स्तर पर ही नहीं देखी गई है, बल्कि सामाजिक-आर्थिक स्तर (NCCS) पर भी देखी गई है और यह दर्शकों की बदलती वरियताओं को दर्शाती है, जिस वजह से बार्क इंडिया डेटा इन कंटेंट की प्राथमिकताओं को दर्शाती है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

2 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago