होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, यूपी में बीजेपी की जीत से क्यों डरी चीनी मीडिया

जानिए, यूपी में बीजेपी की जीत से क्यों डरी चीनी मीडिया

समाचार4मीडिया ब्यूरो  ।। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की शानदार जीत से चीन भी डर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और ताकत को देखते हुए चीन की चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं और यही वजह है कि अब चीनी मीडिया में पीएम मोदी को लेकर आलेख भी ल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो  ।।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी की शानदार जीत से चीन भी डर गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और ताकत को देखते हुए चीन की चिंता की लकीरें बढ़ने लगी हैं और यही वजह है कि अब चीनी मीडिया में पीएम मोदी को लेकर आलेख भी लिखे जा रहे हैं।

चीन के अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' ने चेताया है कि यूपी में बीजेपी की जीत के बाद चीन और भारत के संबंधों में भारत का रुख और सख्त होगा। उसने यह भी लिखा है कि बीजेपी को इतनी बड़ी जीत मिलने से प्रधानमंत्री मोदी की स्थिति मजबूत हुई है और इसका फायदा भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होगा।

अखबार ने लिखा है कि इस जीत के बाद भारत अन्य देशों के साथ जुड़े अपने विवादों को सुलझाने के लिए आसानी से कोई समझौता नहीं करना चाहेगा। लेख में बताया गया है कि बीजेपी की इस जीत की वजह से भारत के आंतरिक मामलों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर पीएम मोदी का सख्त बर्ताव और कठोर होता जाएगा।'

इस लेख में यह अनुमान लगाया गया है कि भारतीय राजनीति में मोदी अच्छी पकड़ बना चुके है और इस वजह से साल 2019 में भी बीजेपी की सरकार आना तय है।

सीमा विवाद को लेकर अखबार में लिखा गया है कि मोदी की मजबूती से सीमा मसलों पर किसी भी प्रकार की समझौता करने की भारत की ओर से संभावनाएं कम होंगीं। देश के सबसे बड़े त्योहार दीवाली पर मोदी ने चीन बॉर्डर को तवज्जों दी और सैनिकों के बीच त्योहार मनाकर भारत की बॉर्डर नीति में सख्ती का संदेश दिया।

गलोबल टाइम्स ने आगे लिखा है, 'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें, तो प्रधानमंत्री मोदी भारत के पुराने बर्ताव में बदलाव लाए हैं। पहले भारत किसी को भी नाराज नहीं करना चाहता था, लेकिन अब वह अपने हितों को ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने के लिए बाकी देशों के साथ जुड़े विवादों में भी साफगोई से अपना पक्ष रखता है।

बता दें कि ग्लोबल टाइम्स चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का अखबार है, जिसका फोकस विदेशी मामलों पर होता है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

3 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

16 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago