होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जज ने पत्रकार की ड्रेस पर किया सवाल, नाराज पत्रकारों ने किया वॉकआउट

जज ने पत्रकार की ड्रेस पर किया सवाल, नाराज पत्रकारों ने किया वॉकआउट

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बॉम्बे हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मंजुला चेल्लूर की टिप्पणी ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल बुधवार को पत्रकारों के जींस, टी-शर्ट पहन कर कोर्ट आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जज ने पूछा क्या यह आपका ड्रेस कोड है या मुंबई कल्चर है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

बॉम्बे हाईकोर्ट की चीफ जस्टिस मंजुला चेल्लूर की टिप्पणी ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है। दरअसल बुधवार को पत्रकारों के जींस, टी-शर्ट पहन कर कोर्ट आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जज ने पूछा क्या यह आपका ड्रेस कोड है या मुंबई कल्चर है।

बता दें कि यह पहला मौका है जब हाईकोर्ट ने वहां आए पत्रकारों की ड्रेस पर आपत्ति जताई है।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मंजूला चेल्लुर और न्यायमूर्ति जी.एस. कुलकर्णी की पीठ ने डॉक्टरों के काम पर नहीं आने को चुनौती देने वाली एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की।

उन्होंने वहां पहुंचे राष्ट्रीय अखबार के एक पत्रकार से सवाल किया कि क्या उनके लिए कोई परिधान संहिता नहीं है। पत्रकार ने जींस और टीशर्ट पहनी हुई थी।

न्यायमूर्ति मंजूला चेल्लुर ने पत्रकार से पूछा क्या ये बंबई की संस्कृति का हिस्सा है? उन्होंने कहा कि कैसे पत्रकार जींस और टी-शर्ट पहनकर अदालत में आ जाते हैं? हालांकि इस टिप्पणी से नाराज होकर पत्रकारों ने कोर्ट से वॉकआउट कर दिया। पत्रकार ने इसे ‘मोरल पुलिसिंग’ कहा है।

हालांकि जज ने इस संबंध में कोई निर्देश तो जारी नहीं किया है लेकिन उन्होंने पत्रकारों को अदालत में शिष्टता कायम रखने के लिए कहा है।

बताया जा रहा है कि जब ये घटना हुई तब वहां टीवी और प्रिंट मीडिया के करीब 10 पत्रकार मौजूद थे। पत्रकार इसके बाद नाराज होकर कोर्ट से निकल गए।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

2 days ago

'जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट' की बोर्ड मीटिंग आज, 14.80 करोड़ रुपये जुटाने पर होगा फैसला

जिनेमा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है कि कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार, 2 मार्च 2026 को होने जा रही है।

2 days ago


बड़ी खबरें

दुनिया को अलविदा कह गए वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ

वरिष्ठ पत्रकार, राजनयिक और पूर्व राज्यसभा सांसद एच.के. दुआ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

9 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

1 day ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

क्या पाकिस्तान अफगानिस्तान को हरा पाएगा: रजत शर्मा

तालिबान ने कहा कि उसके हमले में 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, इनमें से 23 सैनिकों की लाशें भी अफगान लड़ाके अपने साथ अफगानिस्तान ले गए।

1 day ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

1 day ago