होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इस बार टीवी पर नहीं दिखेगी 26 जनवरी की परेड, जानें वजह...

इस बार टीवी पर नहीं दिखेगी 26 जनवरी की परेड, जानें वजह...

केबल ऑपरेटर्स के एक प्रमुख संगठन ने 26 जनवरी की सुबह...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया' (TRAI)  के नए टैरिफ नियमों को लेकर केबल ऑपरेटर्स के एक प्रमुख संगठन ने 26 जनवरी की सुबह हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। ऐसे में दर्शक केबल टीवी पर 26 जनवरी को आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस की परेड नहीं देख पाएंगे।

अमर उजाला में प्रकाशित खबर के अनुसार, हिंद केबल ऑपरेटर वेलफेयर फाउंडेशन नामक इस संगठन का कहना है कि ट्राई के फैसले के विरोध में पूरे देश में 26 जनवरी की सुबह 7 से लेकर दोपहर 12 बजे तक केबल टीवी का प्रसारण बंद रहेगा।

मुरादाबाद में मंगलवार को आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया है। बैठक में कहा गया कि ट्राई ने केबल ऑपरेटर्स की कई मांगों को पूरा नहीं किया है। इस बारे में कई बार प्रधानमंत्री कार्यालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय को अवगत कराया गया है, लेकिन फिर भी उन्हें राहत नहीं मिली है।

हिंद केबल ऑपरेटर वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि संगठन की कुछ प्रमुख मांगे हैं, जिनके ऊपर अभी तक सुनवाई नहीं हो पाई है। इन मांगों में 15 परसेंट कैपिग, लोकल केबल ऑपरेटर की शेयरिंग सही नहीं है। इसके अलावा नेटवर्क कैपेसिटी फीस, सेट टॉप बॉक्स पोर्टबिलिटी भी प्रमुख मुद्दा है।

गौरतलब है कि पहले ट्राई के नए नियम 29 दिसंबर 2018 से लागू होने थे, लेकिन कंज्यूमर्स की सुविधा के लिए इस सीमा को एक माह के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यह एक फरवरी 2019 से प्रभावी होंगे। नए आदेशों के तहत अब उपभोक्ता 31 जनवरी 2019 तक अपने पसंदीदा चैनल का चुनाव कर सकेंगे। ट्राई का कहना है कि इस समय सीमा को आगे और नहीं बढ़ाया जाएगा।

नए नियम में कंज्यूमर के पास अपने पसंद के चैनल चुनने का अधिकार होगा और जिन चैनलों को वे देखना चाहेंगे, उन्हीं के लिए भुगतान करना होगा। इसके अलावा टीवी ब्रॉडकास्टर्स को भी अपने सभी चैनलों के लिए अलग-अलग और बुके (bouquets) के लिए अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) का खुलासा करना भी जरूरी होगा।


टैग्स केबल ऑपरेटर्स गणतंत्र दिवस
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

15 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

19 hours ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

16 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

17 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

10 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

7 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

17 hours ago