होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT के इस निर्णय को पत्रकारों की संस्‍था ने बताया अवैध, दिया ये बयान...

HT के इस निर्णय को पत्रकारों की संस्‍था ने बताया अवैध, दिया ये बयान...

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स (HT) द्वारा 9 जनवरी से अपने छह एडिशंस (editions) भोपाल, इंदौर, रांची, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी को बंद किए जाने की ‘द बृहन्‍नमुंबई यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट’ (BUJ) ने कड़ी निंदा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स (HT) द्वारा 9 जनवरी से अपने छह एडिशंस (editions) भोपाल, इंदौर, रांची, कानपुर, इलाहाबाद और वाराणसी को बंद किए जाने की ‘द बृहन्‍नमुंबई यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट’ (BUJ) ने कड़ी निंदा की है।

BUJ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘छह एडिशंस को बंद करने का निर्णय प्रिंट मीडिया के इतिहास में उठाया गया काफी अप्रत्‍याशित कदम है और यह मजीठिया वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू न करने के परिप्रेक्ष्‍य में लिया गया है। ’

BUJ द्वारा जारी बयान के अनुसार, छह एडिशंस को बंद करने के अलावा एचटी मीडिया विभिन्‍न विभागों यहां तक कि अपने सहयोगी पब्लिकेशन ‘द मिंट’ (The Mint) में अवैध रूप से कर्मचारियों की संख्‍या में कटौती करने में भी लगा हुआ है। ग्रुप ने कोलकाता के अलावा अपने मुंबई और दिल्‍ली के बिजनेस ब्‍यूरो को बंद कर दिया है। इस निर्णय से सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी पर तलवार लटकी हुई है।

BUJ द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘HT Media Ltd बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (BSE) में सूचीबद्ध’ कंपनी है, जिसका सालाना टर्नओवर 2000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा है लेकिन इसकी किसी भी यूनिट ने कर्मचारियों को मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशों का लाभ नहीं दिया है और उन्‍हें धारा 20(j)  के तहत अंडरटेकिंग जमा करने के लिए दबाव डाला गया है। इसके अलावा कंपनी धारा  9(b) को लागू करवाने में भी असफल रही है, जिसके तहत कांट्रेक्‍ट पर कार्यरत कर्मचारियों को भी तमाम लाभ दिए जाने हैं लेकिन इन सबका उल्‍लंघन किया जा रहा है।’ BUJ के अनुसार मजीठिया बोर्ड मामले में विभिन्‍न समाचार पत्र प्रबंधन के खिलाफ डाली गई याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

अपने बयान में BUJ ने एचटी की कमाई का उल्‍लेख करते हुए कहा है, ‘यह काफी आश्‍चर्यजनक है कि मुनाफा कमाने वाली एचटी मीडिया जैसी कंपनी ने पत्रकारों को मजीठिया वेज बोर्ड की सिफारिशें लागू करने की बजाय छह एडिशंस बंद करने का निर्णय लिया है जबकि कंपनी का मुनाफा लगातार बढ़ता जा रहा है।’

BUJ ने मांग की है कि एचटी मीडिया प्रबंधन को छह एडिशंस को बंद करने के निर्णय को तत्‍काल वापस लेना चाहिए। इसके अलावा यह भी कहा गया है कि 10 जनवरी 2017 को होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट को इस मामले से अवगत कराया जाएगा।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर शानू सिंह ने दिया इस्तीफा

शानू सिंह ने बेनेट कोलमैन एंड कंपनी (BCCL) में ‘दि इकोनॉमिक टाइम्स’ ब्रैंड की डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है।

10 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

16 hours ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

1 day ago


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

16 hours ago

इस बड़ी वजह से MIB ने न्यूज चैनलों की TRP पर चार हफ्तों के लिए लगाई रोक

फिलहाल यह व्यवस्था एक महीने के लिए लागू की जाएगी। इस दौरान न्यूज चैनल सामान्य रूप से प्रसारण करते रहेंगे, लेकिन उनकी दर्शक संख्या से जुड़े आंकड़े न तो मापे जाएंगे और न ही जारी किए जाएंगे।

9 hours ago

Hoopr में इस बड़े पद से अलग हुईं वितस्ता कौल, नई दिशा में बढ़ाएंगी कदम

यहां अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने Hoopr की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी को आकार देने और क्रिएटर व ब्रैंड इकोसिस्टम में इसकी मजबूत पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।

8 hours ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

17 hours ago

NDTV से इस्तीफे के बाद अब टाइम्स ग्रुप में बड़ी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के रूप में एनडीटीवी जॉइन किया था। एनडीटीवी से पहले वह टाइम्स नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रेजिडेंट और नेशनल हेड (ब्रैंडेड कंटेंट) के पद पर थे।

8 hours ago