होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘ETV’ छोड़कर ब्रजेश मिश्रा लॉन्च करेंगे अपना ये चैनल, तारीख फाइनल
‘ETV’ छोड़कर ब्रजेश मिश्रा लॉन्च करेंगे अपना ये चैनल, तारीख फाइनल
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ‘ईटीवी’ (ETV) उत्त
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
यह चैनल फ्री टू एयर (FTA) होगा और इसका स्वामित्व अथवा संचालन का अधिकार उत्तर प्रदेश टेलिविजन नेटवर्क के पास होगा। नवंबर में ‘ईटीवी’ उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड को अलविदा कहने वाले ब्रजेश मिश्रा चैनल के चेयरमैन और चीफ एडिटर होंगे वहीं श्रेय शुक्ला को सीओओ और मैनेजिंग एडिटर बनाया गया है। चैनल के सेल्स और मार्केटिंग हेड की जिम्मेदारी आशीष आनंद को जबकि डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी संदीप शर्मा को सोंपी गई है। आशीष और संदीप दोनों इससे पहले ईटीवी में कार्यरत थे।
ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि यूपी टीवी बिना किसी कॉरपोरेट फंडिंग से चलने वाला एक स्वतंत्र चैनल (independent channel) होगा और इसके लिए करीबी मित्रों से धन जुटाया जाएगा। उनका कहना है कि चैनल की प्राथमिकता होगी कि इस पर निष्पक्ष खबरें दिखाई जाएंगी और इसमें आम आदमी की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
चैनल का मुख्यालय लखनऊ में जबकि वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, मेरठ, नोएडा और आगरा में ब्यूरो ऑफिस बनाए गए हैं। चैनल सभी डायरेक्ट टू होम (DTH) और केबल टीवी प्लेटफार्म (cable TV platforms) पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर यह दूरदर्शन के फ्री डीटीएच प्लेटफार्म फ्रीडिश (Freedish) पर भी लॉन्च किया जाएगा। ब्रजेश मिश्रा का कहना है कि UP TV सिर्फ टेलिविजन तक ही सीमित नहीं होगा बल्कि इसे डिजिटल पर भी उपलब्ध कराया जाएगा और इसे टूजी (2G) कनेक्शन पर भी लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा व्यूअर्स का फीडबैक लेने के लिए इसे फेसबुक, ट्विटर और वॉट्सएप पर भी एक्टिव किया जाएगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स