होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकार विष्णु शर्मा ने इतिहास के कुछ गुमनामों को दी किताब की शक्ल...

पत्रकार विष्णु शर्मा ने इतिहास के कुछ गुमनामों को दी किताब की शक्ल...

इतिहास यूं तो हमेशा से ही विवादों से घिरा रहता है, इतिहास का एक हीरो किसी के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

इतिहास यूं तो हमेशा से ही विवादों से घिरा रहता है, इतिहास का एक हीरो किसी के लिए हीरो होता है तो दूसरी जमात उसकी ऐतिहासिक खामियां ढूंढ कर उसकी छवि खराब करने की कोशिश में लग जाती है। अकबर, राणा प्रताप, सावरकर और गांधीजी तक इसके शिकार रहे हैं। ऐसे में नई पीढ़ी, जो इतिहास की स्कॉलर नहीं है, काफी कनफ्यूज्ड रहती है। ऐसे दौर में पॉजिटिव नजरिए से इतिहास लिखना एक मुश्किल काम है। विष्णु शर्मा ने अपनी किताब ‘इतिहास के गुमनाम नायकों की गौरवशाली गाथाएं’ में ये प्रयास किया है।

जैसा कि टाइटिल है, आज के युवाओं के लिए 80 से 90 फीसदी चेहरे उनके लिए अनजाने ही हो सकते हैं। लेकिन उन्होंने इस देश के लिए, समाज के लिए अपनी जिंदगी की आहुति दी, संघर्ष किया या इतना साहस दिखाया जोकि नामुमकिन के स्तर का था और बदले में उनको गुमनामी मिली। भारतीय इतिहास को लोकप्रिय नायकों में वो शामिल नहीं है। उसकी अलग अलग वजहें हो सकती हैं। ऐसे में विष्णु शर्मा ने अपनी रिसर्च के जरिए ऐसे 25 चेहरे ढूंढे हैं। हालांकि किताब लिखने की शुरुआत बाजीराव मस्तानी मूवी पर एक ब्लॉग को लेकर हुई थी, सो बाजीराव बल्लाल भट्ट को इसमें शामिल किया गया है, लेकिन वो एक आशिक नहीं एक योद्धा के रूप में है।

दिलचस्प बात ये है कि इन चेहरों में आदिवासी, दलित, मुस्लिम, मराठा, राजपूत, बंगाली, पंजाबी सभी तरह के चेहरे हैं क्षेत्र की भी कोई सीमा तय नहीं की गई, कुछ महिलाएं भी हैं, कम्युनिस्ट विचारधारा के भी हैं तो सावरकर से प्रभावित नायक भी। बाजीराव काल से आजादी तक के चेहरे हैं, लेकिन एक नायक आजादी के बाद का भी है। इन गुमनाम नायकों में एक को भगत सिंह अपना गुरु मानते थे और उनकी फोटो जेब में रखते थे और जो भगत सिंह से चार साल छोटी उम्र में ही फांसी चढ़ गए थे। एक 18 साल की वो लड़की थीजो बोर्ड टॉपर थीउसने एक ऐसे क्लब पर धावा बोलकर अपनी जान दे दीजिसके बाहर लिखा था- इंडियंस एंड डॉग्स आर नॉट एलाउड। एक ऐसा आदिवासी नायकजिसने जलजंगल और जमीन का नारा दिया था। एक ऐसा युवक जिसने सबसे बड़े अंग्रेज अधिकारी का गला काट दियाएक ऐसी विदेशी महिला जिसने भारत का पहला झंडा डिजाइन कियाभारत की नंबर एक यूनिवर्सिटी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस शुरू करने में टाटा की मदद की।

1857 का एक ऐसा नायकजो 80 साल का थाकई बार अंग्रेजों को हरायालेकिन जिंदा नहीं पकड़ा गया, उसने अपने एक हाथ से दूसरा काट दिया था। एक ऐसा नायक जिसे भारत के टाइटेनिक कांड के लिए जाना जाता हैतो भारत में सबसे पहले ‘राइट टू रिकॉल’ का आइडिया देने वाले और भगत सिंह, व आजाद के मेंटर क्रांतिकारी की भी कहानी है। एक ऐसा भी नायक है, जिसके बारे में ब्रिटिश अधिकारी ने कहा कि अगर उनकी योजना कामयाब होती तो राष्ट्रपिता गांधी नहीं वो होते। ऐसे तमाम गुमनाम नायकों को इस किताब में समेटा गया है।

लेखक विष्णु शर्मा इतिहास के ब्लॉगर हैं, पत्रकार हैं, इतिहास से नेट क्वालीफाइड हैं, एमफिल कर चुके हैं। इंडियन हिस्ट्री पर उनका काम यूट्यूब से लेकर तमाम बेवसाइट्स पर बिखरा पड़ा है। ये उनकी पहली किताब है, जो बड़ी क्लासों के कोर्स में शामिल करने लायक है। दिलचस्प इतिहास पढ़ने वालों के लिए सहेजने लायक है। दिल्ली के मशहूर प्रभात प्रकाशन ने इसे पब्लिश किया है, आप इसका पेपर बैक 150 रुपए में और हार्डकवर एडिशन 300 रुपए में खरीद सकते हैं। www.amazon,.com पर उपलब्ध है, जो 25 फीसदी की छूट भी दे रहा है। अमेजन के इस लिंक पर वो ऑफर देख भी सकते हैं

https://www.amazon.in/Gumnaam-Nayakon-Ki-Gauravshali-Gathayen/product-reviews/9384344788/ref=cm_cr_dp_d_show_all_top?ie=UTF8&reviewerType=all_reviews



 

समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

शेयरधारकों की मंजूरी के साथ 'ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट' ने बढ़ाया ऑथराइज्ड कैपिटल

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने अपनी अधिकृत शेयर पूंजी बढ़ाने का फैसला किया है।

9 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

22 hours ago

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

1 day ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

3 days ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

9 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

9 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

21 hours ago