होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जयंती: मधुबाला की फोटो ने दिलाई यश जौहर को TOI में नौकरी...

जयंती: मधुबाला की फोटो ने दिलाई यश जौहर को TOI में नौकरी...

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के पिता यश जौहर को आज कौन...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्‍यूरो।।

मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के पिता यश जौहर को आज कौन नहीं जानता। उन्‍होंने फ़िल्मी दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाया था। आज के ही दिन यानी छह सितंबर 1929 को जन्मे यश जौहर का फ़िल्मी सफ़र जगजाहिर है, लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि अपने कॅरियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बतौर फोटो जर्नलिस्ट भी काम किया था।

दरअसल, बंटवारे के बाद यश जौहर का परिवार लाहौर से दिल्ली आया तो उनके पिता ने 'नानकिंग स्वीट्स' नाम से मिठाई की दुकान खोली। यश अपने नौ भाई-बहनों में सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे थे और उस दौर में भी धारा-प्रवाह अंग्रेजी बोलते थे। लिहाजा, पिता ने उन्हें दुकान पर बैठा दिया, ताकि वो हिसाब-किताब अच्छी तरह से संभाल सकें। हालांकि यश जौहर को यह काम बिल्कुल भी पसंद नहीं था।

यश पिता से ज्यादा कुछ नहीं बोल पाते थे, लेकिन अपनी मां के काफी करीब थे। मां ने ही उन्हें मुंबई जाने के लिए प्रेरित किया और एक दिन वो घर से गहने, पैसे और आंखों में सपने लिए मुंबई चले आए। मुंबई ऐसे ही किसी को अपना नहीं बना लेती, यश जौहर को भी इसके लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें फोटोग्राफी का शौक था और उसका ज्ञान भी था, लिहाजा 'टाइम्स ऑफ इंडिया' अखबार में फोटोग्राफर की नौकरी के लिए आवेदन किया। इस बीच, उन्हें पता चला कि 'मुगल-ए-आजम' फिल्म की शूटिंग चल रही है।

यश जौहर ने अपना कैमरा उठाया और सेट की ओर चल दिए। सेट पर उन्हें अंग्रेजी बोलते देख मधुबाला काफी प्रभावित हुईं और उन्होंने यश जौहर को अपनी फोटो खींचने की इज़ाज़त दे दी। यश के लिए ये बहुत बड़ी सफलता थी, क्योंकि मधुबाला के बारे में कहा जाता था कि वो किसी को अपनी तस्वीर खींचने नहीं देती थीं। बात केवल फोटो तक ही सीमित नहीं रही, मधुबाला ने यश जौहर को गार्डन भी घुमाया। जब ये बात 'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' के कार्यालय तक पहुंची, तो यश को नौकरी मिल गई।

यश जौहर वर्ष 1962 में सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस 'अजंता आर्ट्स' से जुड़े, इसके बाद सहायक निर्माता के रूप में देवानंद के प्रोडक्शन हाउस नवकेतन फिल्म्स में काम किया। 1977 में उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन शुरू की। इस प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'दोस्ताना' थी, जिसे दर्शकों ने हाथों हाथ लिया। छह सितंबर 1929 को जन्मे यश 26 जून 2004 को दुनिया को अलविदा कह गए।

यश जौहर ने 'दोस्ताना', 'हम', 'अग्निपथ', 'कभी खुशी कभी गम', 'कल हो ना हो' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी सुपरहिट फिल्में प्रॅड्यूस की हैं। उनकी फिल्मों की खासियत भव्य सेट और विदेशों की खूबसूरत लोकेशंस होती थीं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI के केंद्र में इंसान की सुरक्षा और गरिमा सबसे ऊपर: अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के चौथे दिन साफ कहा कि AI के फायदे जितने बड़े हैं, उसके खतरे भी उतने ही गंभीर हो सकते हैं।

21 hours ago

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago

मीडिया और समाज में सद्भाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी: नैतिक पत्रकारिता और साझा विरासत पर जोर

मीडिया, शिक्षा और समाज में अंतरधार्मिक नैतिकता, सद्भाव और संवाद की जरूरत पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने साझा संस्कृति, जिम्मेदार पत्रकारिता और सामाजिक एकता को मजबूत करने की अपील की।

1 day ago

NDTV में फुल-टाइम भूमिका में लौटे शाह रजा

एनडीटीवी के साथ वर्ष 2013 से जुड़े हुए हैं रजा, पिछले कुछ महीनों से अपने गृह नगर में निजी कारणों से पार्ट-टाइम भूमिका में कर रहे थे काम

1 day ago


बड़ी खबरें

PM मोदी ने लॉन्च किया ‘MANAV विजन’, इंसान-केंद्रित AI में भारत की नई पहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में “MANAV- इंडिया’स ह्यूमन विजन फॉर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” पेश किया।

21 hours ago

JioStar ने बदली अपनी रेवेन्यू स्ट्रैटजी, टीवी व डिजिटल सेल्स अब अलग-अलग

'जियोस्टार' (JioStar) ने एक बार फिर अपनी कमाई यानी रेवेन्यू की स्ट्रैटजी में बड़ा बदलाव किया है।

23 hours ago

सिर्फ सत्ता नहीं, बदलाव की कहानी है ‘Revolutionary Raj’: आलोक मेहता

वरिष्ठ संपादक (पद्मश्री) और जाने-माने लेखक आलोक मेहता ने अपनी कॉफी टेबल बुक “Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years” से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर समाचार4मीडिया से खास बातचीत की है।

15 hours ago

ABP Network का दो दिवसीय ‘Ideas of India Summit’ 27 फरवरी से मुंबई में

यह इस कार्यक्रम का पांचवा एडिशन है। इस वर्ष समिट की थीम ‘The New World Order’ रखी गई है।

12 hours ago

Tips Films के ऑफिस में GST विभाग की जांच, कंपनी ने कहा– कामकाज सामान्य

मुंबई की फिल्म प्रोडक्शन कंपनी Tips Films Limited के दफ्तरों पर जीएसटी विभाग ने जांच शुरू की है।

23 hours ago