होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / BBC की वायरल होती इस खबर का सच आया सामने
BBC की वायरल होती इस खबर का सच आया सामने
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया गया है कि प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने दुनियाभर की टॉप-10 भ्रष्ट पार्टियों की सूची जारी की है। वहीं इस सर्वे में कांग्रेस को
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें यह दावा किया गया है कि प्रतिष्ठित न्यूज वेबसाइट ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) ने दुनियाभर की टॉप-10 भ्रष्ट पार्टियों की सूची जारी की है। वहीं इस सर्वे में कांग्रेस को दुनिया की चौथी सबसे भ्रष्ट पार्टी बताया गया है। लेकिन यहां बता दें कि यह तस्वीर वास्तविकता से बिलकुल अलग है, क्योंकि बीबीसी ने इस खबर का खंडन किया है।
ADVT: Do you know how Pradip Bhandari,#CEO Jan ki Baat got all election prediction in UP correct?
बीबीसी ऑनलाइन की वुमेन व सोशल अफेयर्स की एडिटर गीता पांडे ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि बीबीसी ने कभी कोई ऐसा सर्वे नहीं किया है।
This is so fake @BBCNews @bbcindia @bbcnewsasia never does such surveys https://t.co/fNmzTpWPb9 via @postcard_news
— GeetaPandeyBBC (@geetapandeyBBC) March 20, 2017
खबरों के मुताबिक, यह सर्वे एक न्यूज वेबसाइट ने जारी किया है, जिसका नाम ‘बीबीसी न्यूज पॉइन्ट’। हालांकि लोगों ने इसे ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ यानी ‘बीबीसी’ की खबर मान ली, और कांग्रेस की जमकर आलोचना शुरू कर दी, जिससे कांग्रेस बैकफुट पर आ गई।
वहीं, यह सर्वे पढ़कर कहीं भी इस बात का पता नहीं लगता है कि इसे किन बातों को आधार बनाकर किया गया है। इस सर्वे में दुनियाभर की भ्रष्ट पार्टियों के नाम दिए गए हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स